नीतीश की जापान यात्रा पर बोले तेजस्वी- चच्चा 'Love in Tokyo' कर रहे हैं

Tejashwi Yadav love in tokyo comment on Nitish Kumar visit to Japan
नीतीश की जापान यात्रा पर बोले तेजस्वी- चच्चा 'Love in Tokyo' कर रहे हैं
नीतीश की जापान यात्रा पर बोले तेजस्वी- चच्चा 'Love in Tokyo' कर रहे हैं

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सीएम नीतीश कुमार इन दिनों अपनी जापान यात्रा पर हैं। सोमवार को ही उन्होंने बिहार में तेज रेल नेटवर्क के लिए जापान पीएम शिंजो आबे से मुलाकात की है। उनकी इस यात्रा पर राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुटकी ली है। तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश चच्चा love in Tokyo कर रहे हैं। भोजपुरी में ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि हम किसान और नौजवान की बात करते हैं और नीतीश कुमार का ध्यान सिर्फ जापान पर है।

मंगलवार को तेजस्वी ने नीतीश की इस यात्रा को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। तेजस्वी ने लिखा, "शुरू हुई ढलान तो चच्चा चले जापान, अब कुछ ना बचल बंद भइल दुकान..सायोनारा, सायोनारा, सायोनारा नीतीश चच्चा.."

 


इसके ठीक बाद तेजस्वी लिखते हैं, "नीतीश चच्चा “Love in Tokyo” कर रहे है। 8 साल पहले उन्होंने कहा था “ले गई दिल गुड़िया जापान की” लगता है चच्चा अब उसे पुरा कर रहे है..कितनी रंगीन है फ़िज़ाएँ जापानी परियाँ मुस्कराए। हर मोड़ पर जवानी कहती है प्यार की कहानी..आई वो कैबरे की रानी जिसकी अदा में जिंदगानी..ले गई दिल..."

 


एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा है, "हमरा बुलावत किसान नौजवान, नीतीश चच्चा के लौकत बस जापान, सायोनारा, सायोनारा, सायोनारा नीतीश जी.....#LoveInTokyo"

 

Created On :   20 Feb 2018 1:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story