तेलंगाना: पुलिस ने पकड़े 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' लिखे 6.5 करोड़ के नोट

तेलंगाना: पुलिस ने पकड़े चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखे 6.5 करोड़ के नोट
तेलंगाना: पुलिस ने पकड़े 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' लिखे 6.5 करोड़ के नोट

डिजिटल डेस्क, खम्मम। तेलंगाना के खम्मम जिले में पुलिस ने शनिवार को 2,000 रुपए के साढ़े 6 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2,000 रुपए के नकली नोटों के 320 बंडल जब्त किए गए हैं। खास बात यह रही कि इन नोटों पर बैंक ऑफ इंडिया की जगह "चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया" लिखा हुआ था।

 

 

पुलिस ने बताया कि ठगी के आरोप में पुलिस द्वारा 54 वर्षीय शेख माथर नाम के व्यक्ति के साथ अन्य 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी भोले-भाले लोगों से असली नोट लेने के बाद नकली नोट देकर ठगी करते थे। माथर ने पुलिस को बताया कि भारत सरकार 2,000 रुपए के नोटों को बंद करने जा रही है। इसी के चलते वह लोगों को 20 फीसदी कमिशन का लालच देकर नकली नोटों का आदान-प्रदान करता था।

खम्मम के पुलिस आयुक्त तफसीर इकबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शेख माथर 20 साल से नकली नोटों का गिरोह चला रहा था। वह दूध और मुर्गी पालन का कारोबारी भी रह चुका है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में इस गिरोह के सक्रिय होने के भी संकेत मिले हैं। इसके अलावा मामले में अन्य 8 आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनको पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष दल का घटित किया गया है।

Created On :   2 Nov 2019 5:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story