थोड़ा खिसका नागपुर का पारा, अकोला, चंद्रपुर में भी गिरा पारा, राहत नहीं

Temperature decreased in Nagpur, Akola and Chandrapur, no relief
थोड़ा खिसका नागपुर का पारा, अकोला, चंद्रपुर में भी गिरा पारा, राहत नहीं
थोड़ा खिसका नागपुर का पारा, अकोला, चंद्रपुर में भी गिरा पारा, राहत नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लगातार बढ़ता पारा सोमवार को थोड़ा खिसका जरूर, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम में नमी आने व चक्रवात तैयार होने से पारा थोड़ा नीचे खिसका है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है आसमान में अंशत: बादल छाए रहने से धूप का तीखापन थोड़ा कम महसूस हो रहा है, लेकिन राहत नहीं मिल रही है। 24 घंटे बाद ऑरेंज अलर्ट दूर होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में नमी आने व चक्रवात तैयार होने से पारे की छलांग पर कुछ समय के लिए ब्रेक लग गया है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान कम रहा।

अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को इसमें और मामूली गिरावट आ सकती है। इससे मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद ऑरेंज अलर्ट दूर होने की उम्मीद जताई है। बुधवार से येलो अलर्ट जारी हो सकता है। येलो अलर्ट जारी होते ही लू लगने का खतरा भी नागपुर में कम होगा। तापमान में मामूली गिरावट दो-तीन दिन जारी रहेगी, उसके बाद पुन: पारा उछाल मार सकता है। पारा मामूली नीचे आने का सिलसिला नागपुर समेत पूरे विदर्भ में देखा जा रहा है। 

ज्यादा राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह से सूर्यदेव आग उगल रहे थे, इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। पारा इसी तरह उछाल मारेगा, तो रेड अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। रेड अलर्ट बहुत खतरनाक होता है। इसका सीधा असर सेहत पर होता है। अच्छी बात यह है कि कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट के संकेत मिले हैं। पारा बहुत दिनों के लिए नीचे नहीं रहेगा। 

अकोला,चंद्रपुर में भी उतरा पारा
पिछले कुछ दिनों से अकोला व चंद्रपुर में रिकार्ड तापमान दर्ज हाे रहा था। अकोला तो तापमान के नए रिकार्ड बना रहा था। रविवार को अकोला व चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री था। राज्य में दोनों शहर सबसे गर्म थे। सोमवार को अकोला व चंद्रपुर में पारा थोड़ा नीचे आया। अकोला में 46.9 व चंद्रपुर में 46.6 डिग्री तापमान रहा।  
 

Created On :   30 April 2019 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story