पारा चढ़ने के बावजूद ठंड के आगोश में संतरानगरी

temperature gradually climbing up, Nagpur is in the lows of cold
पारा चढ़ने के बावजूद ठंड के आगोश में संतरानगरी
पारा चढ़ने के बावजूद ठंड के आगोश में संतरानगरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पारा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने के बावजूद संतरानगरी ठंड के आगोश में है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। शुक्रवार की अपेक्षा पारा थोड़ा ऊपर चढ़ने के बावजूद नागपुर विदर्भ में सबसे ठंडा रहा। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे जो दोपहर होते-होते धीरे-धीरे छंट गये।  दोपहर बाद हल्ती धूप से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में वृद्धि दर्ज हो सकती है। यह वृद्धि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक हो सकती है। हवा की धीमी गति के कारण ठंडी की चुभन ज्यादा महसूस नहीं होगी। अगले दो तीन दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहने की संभावना है । शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि इस बार नागपुर में ठंड ने अपने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। उपराजधानी के लोगों ने कई वर्षों बाद इतने कड़ाके की ठंड से गुजरे हैं। 29 दिसंबर को 3.5 पर रहने के बाद पारा लगातार सामान्य डिग्री से कम पर चल रहा है। 

कोहरे के कारण अब भी कई फ्लाइट्स लेट
 पिछले माह भर से ठंड और कोहरे के कारण विमानों में देरी की क्रम लगातार जारी है। शनिवार को भी विभिन्न शहरों से उड़ान भरकर नागपुर पहुंचने वाले कुछ विमान कोहरे के कारण विमानतल पर देरी से पहुंचे। जानकारी के अनुसार, चेन्नई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-305 अपने तय समय दोपहर 3.20 बजे से करीब 1 घंटा देरी से, हैदराबाद से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-7102 अपने तय समय शाम 6.20 बजे से करीब 1.30 घंटे देरी से पहुंचा।  इसी प्रकार दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक- 879 अपने तय समय रात 9.40 बजे से 1.10 घंटे देरी से पहुंचे। आगामी दो-तीन दिन इसी तरह मौसम बना रहा तो अन्य फ्लाइट्स भी  डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर देरी से पहुंच सकते हैं।  

 

Created On :   6 Jan 2019 8:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story