केसरी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन इतनी की कमाई

केसरी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन इतनी की कमाई

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। रंगों के त्योहार होली पर अक्षय कुमार कि फिल्म केसरी रिलीज़ हुई। फिल्म रिलीज के साथ ही लोगों पर केसरी का रंग चढ़ गया। यही कारण है कि यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। ट्रेंड एनालिस्ट तरण आर्दश ने केसरी के पहले दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। 

तरण आर्दश द्वारा किए गए ट्विट के अनुसार फिल्म केसरी के पहले दिन की कमाई करीब 21.50 करोड़ थी। इस तरह टिकिट खिड़की पर यह साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड रणवीर की फिल्म गली बॉय के नाम था। अक्षय की यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। इस​ फिल्म को दर्शकों के साथ सा​थ क्रिटिक्स ने भी सराहा है। 

इस फिल्म को लगभग 4200 स्क्रीन्स पर शेयर किया गया था। सिर्फ भारत में केसरी को 3600 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म के पहले दिन की कमाई को देखते हुए बताया जा रहा है कि यह फिल्म आगे भी अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म को गुरुवार को रिलीज किया गया है।  इसे चार हफ़्तों का वीकेंड मिलेगा। शायद ये फिल्म पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ कमाई का आंकड़ा छू ले।

इस फिल्म में अक्षय के आपोजिट परिणीति चोपड़ा है। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। साथ ही इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में अक्षय ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई है। क्रिटिक्स द्वारा इस​ फिल्म को अच्छी रेटिंग दी गई है। फिल्म की कहानी एक शौर्यगाथा पर आधारित है, जो सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है। इस लड़ाई में ब्रिटिश इंडिया आर्मी के सिर्फ 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानों का बहादुरी से मुकाबला किया।

Created On :   22 March 2019 8:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story