होटल के बंद कमरे में मिला सिवनी के सिविल इंजीनियर का शव

The body of the civil engineer of Seoni found in the closed room of the hotel
होटल के बंद कमरे में मिला सिवनी के सिविल इंजीनियर का शव
होटल के बंद कमरे में मिला सिवनी के सिविल इंजीनियर का शव


डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/पांढुर्ना। पांढुर्ना तहसील के ग्राम सिवनी के रहने वाले रविकांत गोपाल किनकर(39) का राजस्थान के जैसलमेर स्थित होटल गोल्डन पैराडाइज के एक कमरे में संदिग्ध शव मिला। रविकांत पेशे से सिविल इंजीनियर थे और नईदिल्ली के पार्क प्रोजेक्ट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड में बतौर सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत् थे। बताया जा रहा है कि काम के सिलसिले में वें जैसलमेर गए थे और 15 व 16 नवंबर की दरमियानी रात वें वहां के होटल गोल्डन पैराडाइज में ठहरे थे। शनिवार की सुबह होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव मिला।
 जानकारी के अनुसार रविकांत जिस कंपनी में काम कर रहे थे, वह कंपनी जैसलमेर में भारतीय सीमा पर सड़क निर्माण का काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट के चलते रविकांत अपने अन्य साथियों के साथ जैसलमेर गए थे। शुक्रवार की रात रविकांत और उनके साथी होटल में अलग-अलग कमरों में ठहरे थे। सुबह जब काफी देर तक रविकांत कमरे के बाहर नही निकले तो साथियों ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, पर वह नही खुला। होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर रविकांत मृत अवस्था में मिले। इस मामले में जैसलमेर पुलिस जांच कर रही है। वहां के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि कमरे में कोई नही था और कमरा अंदर से बंद था। इसलिए प्रथम दृष्टया यह मामला हार्ट अटैक से मौत होने का लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम् के लिए भेजा गया, जिसमें मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।
रविकांत की मौत पर छाया मातम:  रविकांत लंबे समय से नईदिल्ली में कार्यरत थे। पर ग्राम सिवनी में उनका आना-जाना लगा रहता था। उनकी मौत की खबर से ग्राम सिवनी में मातम छा रहा। उनकी चार साल की एक बेटी है। चंदनगांव में उनका ससुराल है। सिवनी के अलावा चंदनगांव स्थित ससुराल में भी गमगीन माहौल रहा।

Created On :   17 Nov 2019 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story