सटोरियों का होगा जिलाबदर -आईजी ने दिए जोन के पुलिस कप्तानों को निर्देश 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सटोरियों का होगा जिलाबदर -आईजी ने दिए जोन के पुलिस कप्तानों को निर्देश 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । जिले व आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आईजी विवेक शर्मा ने जोन में आने वाले जिलों के एसपी को निर्देशित किया है कि सटोरियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की जाए। आईजी के इस फरमान के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कम्प मच गया है। इस संबंध में आईजी द्वारा लिखे पत्र में उल्लेखित किया गया है कि सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन पिछले कुछ समय से पुलिस की अन्य व्यस्तताओं का फायदा उठाकर इस तरह के असामाजिक तत्व अपना कारोबार शुरू कर देते हैं और इनका शिकार भोली-भाली जनता बनती है। उन्होंने जोन में आने वाले जिलों के एसपी के नाम जारी पत्र में सटोरियों के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 6ग व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर उनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं  जानकारों के अनुसार शहर में रोजाना करोड़ों का सट्टा खिलाया जा रहा है। जिले मेें वर्षों से तैनात कुछ अधिकारियों को सटोरियों की पूरी जानकारी है और उनकी कृपा से सटोरियों का कारोबार जमा हुआ है। वहीं कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं जो कि आला अधिकारियों के नाम पर सटोरियों से वसूली में जुटे रहते हैं और पुलिस की हर गतिविधियों की मुखबिरी करते हैं, इस आदेश के बाद ऐसे अधिकारियों के खिलाफ क्या एक्शन होगा।

Created On :   14 Nov 2019 8:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story