कपास खरीदी शुरू : वर्धा में पहले दिन 5 हजार 555 रुपए पर बिका, 300 क्विटंल कपास की खरीदी

The Central Government has fixed the price of cotton at Rs. 5, 450 / - per quintal
कपास खरीदी शुरू : वर्धा में पहले दिन 5 हजार 555 रुपए पर बिका, 300 क्विटंल कपास की खरीदी
कपास खरीदी शुरू : वर्धा में पहले दिन 5 हजार 555 रुपए पर बिका, 300 क्विटंल कपास की खरीदी

डिजिटल डेस्क, वर्धा। केंद्र सरकार ने कपास का प्रति क्विंटल मूल्य 5 हजार450 रूपए तय किया है। मगर संस्कार एग्रो में पहले दिन किसानो को कपास का प्रति क्विंटल दाम 5  हजार 555  रूपए दिया गया है। जिले में कपास की पहली खरीदी का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगराध्यक्ष इंद्रकुमार सराफ के हाथो किया गया। इस अवसर पर संस्कार एग्रो के संचालक पवन सिंघानिया, अंकित सिंघानिया, सुनील मुरारका, महेंद्र उर्फ पप्पू टिबडेवाल, विनोद शर्मा, गौतमभाई बरडिया आदि मौजूद थे। नवरात्रि के दौरान कपास खरीदी का शुभारंभ होने पर किसानो ने राहत की सांस ली। संस्कार एग्रो में दलाली, अडत, वजन कटौती नही की जाती  है। कपास खरीदी के शुभारंभ पर अतिथि इंद्रकुमार सराफ के हाथों कपास बेचने के लिए आए किसानों का स्वागत किया गया। पहले ही दिन करीब 300  क्विंटल कपास की खरीदी हुई। शुभारंभ के पहले दिन किसान राजू भगत वडकी, मनोहर नारायण तडस तलेगांव टालाटुले, राजेंद्र खडसे खरांगणा, मधुकर शेन्डे तुलजापुर, विजय मोरे इसापुर, पंकज सराफ, किशोर महाडे आसगांव ने कपास की बिक्री की।

चना, तुअर खरीदी का बकाया तुरंत अदा करें नाफेड
 नाफेड द्वारा  किसानों से पांच माह पहले खरीदी गई चना, तुअर की किसानों को राशि नही मिली है। किसानों को बकाया राशि तुरंत अदा करने की मांग अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर की है। शीघ्र राशि नहीं मिली तो तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2018  में शासन ने खेती माल का दाम कम होने  तथा व्यापारियों द्वारा किसानों की लूट होने से शासन की ओर से नाफेड ने चना, तुअर खरीदी की। परंतु पांच माह की अवधि बीतने के बाद भी अभी तक किसानों को उनकी राशि नही मिली है। जिस कारण किसान आर्थिक संकट में होकर परेशानी का सामना कर रहे है। किसानों को दीपावली से पूर्व नाफेड को बेचे गए तुअर, चना का बकाया अदा करें, अन्यथा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद ने दी है। ज्ञापन सौंपते वक्त समता परिषद के जिला संगठक विनय डहाके, सुनील सावध, नीलकंठराव राऊत, कवडू बुरंगे, विशाल हजारे, भरत चौधरी, नीलेश सावध, दिवाकर ढोणे, मोहन चौधरी, नितीन चौधरी, संजय मस्के, संजय भगत, बाबासाहब नागतोडे, श्याम जगताप, सुधीर आखतकर उपस्थित थे।

Created On :   13 Oct 2018 12:34 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story