बिहार: भाई की लाश मिली तो बहन को आया हार्ट अटैक, भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

The crowd nude A woman on doubt of involving in A murder in Bihar
बिहार: भाई की लाश मिली तो बहन को आया हार्ट अटैक, भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया
बिहार: भाई की लाश मिली तो बहन को आया हार्ट अटैक, भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया
हाईलाइट
  • उग्र भीड़ ने महिला की पिटाई भी की।
  • भीड़ को शक था की महिला एक युवक की हत्या में शामिल है।
  • रेलवे ट्रैक के नजदीक 19 वर्षीय विमलेश शाह का शव मिला था।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के भोजपुर जिले में उग्र भीड़ ने एक महिला के कपड़े फाड़कर उसे बाजार में निर्वस्त्र घुमाया। भीड़ को शक था की महिला एक युवक की हत्या में शामिल है। उग्र भीड़ ने महिला की पिटाई भी की। मामले में पुलिस की लापरवाही के बाद एसएचओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इलाके के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के नजदीक 19 वर्षीय विमलेश शाह का शव मिला था। इससे विमलेश के गांव दामोदरपुर के लोग उग्र हो गए और रेड लाइट में एरिया में रहने वालों पर उसकी हत्या करने का संदेह जताया। भोजपुर एडीएम ने कहा हमारे पास घटना का वीडियो है। वीडियो में 200 लोग हिंसा फैलाते और 60 लोग महिला को निर्वस्त्र कर पीटते नजर आ रहे हैं। अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

युवक की बहन को आया हार्ट अटैक, मौत


अपने भाई की मौत की खबर सुनकर मृतक की बहन को हार्ट अटैक आ गया और उसकी भी मौत हो गई। इससे पहले उग्र भीड़ ने कई दुकानों में आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से मारपीट भी की। ग्रामीणों ने 1 महिला के कपड़े फाड़कर उसे बाजार में निर्वस्त्र घुमाया। भीड़ ने वहां से गुजर रही ट्रेन पर भी पथराव किया। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि भीड़ की तरफ से गोलीबारी भी की गई। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। एसपी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भीड़ में शामिल लोगों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

तेजस्वी ने साधा निशाना, मॉब लिंचिंग की कोशिश बताया
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि नीतीशजी के कुशासनी राज में कल बिहार के आरा में एक महिला को निर्वस्त्र दौड़ा-दौड़ा कर मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई। इंसानियत को तार-तार करने वाली इस घिनौनी घटना को देख व सुन रूह कांप गयी। नैतिक बाबू, अगर मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगा जल्दी से राजभवन पहुंचिये।

 

 

Created On :   21 Aug 2018 7:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story