मुंबई विस्फोट : दोषियों को नागपुर जेल किया जा सकता है शिफ्ट

The culprits of mumbai blast can be sifted in Nagpur jail
मुंबई विस्फोट : दोषियों को नागपुर जेल किया जा सकता है शिफ्ट
मुंबई विस्फोट : दोषियों को नागपुर जेल किया जा सकता है शिफ्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर मुंबई विस्फोट के दोषियों को नागपुर की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। यह जानकारी जेल प्रशासन के पुलिस महानिरीक्षक राजवर्धन सिन्हा ने दी। नागपुर की सेंट्रल जेल में वर्तमान समय में मुंबई अंडरवर्ल्ड डान रहे अरुण गवली, याकूब मेमन का साथी अजगर और गनी सजा भुगत रहे हैं। इस जेल के फांसी यार्ड में अभी भी 12 से अधिक जगह खाली पड़ी है। नागपुर की जेल में मुंबई के अभी तक 40 से अधिक खूंखार अपराधी बंद रह चुके हैं।

गौरतलब है कि याकूब जब जेल के फांसी यार्ड में बंद था, तब कहा जा रहा था कि उसके साथी हवाई मार्ग से उसे छुड़ाने का इंतजाम कर सकते हैं लेकिन जेल के अंदर ऐसा इंतजाम किया गया कि बाहर की दुनिया का सम्पर्क ही जेल से टूट गया। याकूब के समय जेल परिसर छावनी बन गया था। जेल के बाहर 1500 से अधिक जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर दिया गया था।

जेल से जब 5 कैदी भागे थे, तब से जेल की सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। जेल के गेट पर और बैरेक में भी कैमरे लगा दिए गए हैं। जेल के अंदर वॉच टावर भी बनाए गए हैं।एक बार फिर यह जेल सुर्खियों में आने वाला है, क्योंकि इस जेल में 1993 मुंबई बम धमाके के मामले में दोषी ठहराए गए 5 आरोपी  में से कुछ को यहां भेजा जाने वाला है। नागपुर की जेल में मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपराधी अरुण गवली सहित 12 से अधिक खूंखार अपराधी अब तक आ चुके हैं। याकूब के साथी अजगर और गनी नागपुर की जेल में बंद है। इन दोनों में अजगर को फांसी की सजा हुई थी बाद में उम्रकैद की सजा में तब्दील हो गई थी। 

फांसी यार्ड में अभी बंद हैं 25 कैदी 
इस बारे में नागपुर जेल के प्रभारी अधीक्षक निघोट ने बताया कि उनके पास कार्यालय स्तर पर अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। महाराष्ट्र में मौजूदा समय में नागपुर, मुंबई और पुणे की जेल में ही फांसी दिए जाने की व्यवस्था है। सूत्रों के अनुसार नागपुर की जेल में मौजूदा समय में फांसी यार्ड में 25 कैदी बंद हैं।  

महाराष्ट्र की जेल में नहीं रहना चाहता सलेम
जेल प्रशासन के पुलिस महानिरीक्षक राजवर्धन सिन्हा ने बताया कि फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि किस दोषी को किस जेल में भेजा जाएगा, लेकिन नागपुर में सेंट्रल जेल है, इसलिए दोषियों को उस जेल में भेजने पर विचार चल रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि अबू सलेम महाराष्ट्र की जेल में ही नहीं रहना चाहता है।

 

Created On :   9 Sep 2017 12:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story