मकान की जर्जर दीवार गिरी, मलवे में दबने से महिला की मौत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मकान की जर्जर दीवार गिरी, मलवे में दबने से महिला की मौत


डिजिटल डेस्क सीधी। मकान की जर्जर दीवार गिरने से उसके मलवे में दब जाने के कारण एक महिला की दर्दननाक मौत हो गई है। घटना अमिलिया थानान्तर्गत ग्राम पहाड़ी की है।  जानकारी के अनुसार पहाड़ी निवासी अशोक सिंह  की 38 वर्षीय पत्नी ममता ङ्क्षसह पर  गुरूवार की दोपहर उस वक्त दीवार गिर गई जब वह घर के पीछे स्थित एक कमरे में काम से गई थी। बताया जाता है कि दोपहर करीब 12.30 बजे जब महिला कमरे में सामान की खोज कर रही थी उसी दौरान दीवार ढह गई, जिसमें वह दब गई। मलवे में दबने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने मलवे को हटा कर  शव को  बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Created On :   14 Nov 2019 5:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story