खौलते तेल की कढ़ाई बच्ची पर गिरी, दर्दनाक मौत

The embroidery of hot oil fell on the child, death on hospital
खौलते तेल की कढ़ाई बच्ची पर गिरी, दर्दनाक मौत
खौलते तेल की कढ़ाई बच्ची पर गिरी, दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। सोनपुर से लालूपिपरिया अपने रिश्तेदारों के घर गई एक मासूम पर खौलते तेल की कढ़ाई गिर गई। गर्म तेल से बुरी तरह से झुलसी बच्ची को परिजनों ने जिला अस्पताल लाया। यहां इलाज के पूर्व ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

खेलते-खेलते स्वयं पर गिरा ली कढ़ाई

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि सोनपुर निवासी 10 वर्षीय रागिनी पिता राजेश डेहरिया धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के लालूपिपरिया में रहने वाले रिश्तेदारों के घर गई थी। सोमवार दोपहर खाना बनाते वक्त गर्म तेल की कढ़ाई चूल्हे के पास रखी थी। रागिनी ने खेल-खेल में कढ़ाई स्वयं पर गिरा ली। इस हादसे में रागिनी बुरी तरह से झुलस गई। जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जांच के बाद बच्ची को बर्न वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है और मामले को विवेचना में लिया है।

रो-रोकर परिजनों का हाल  बेहाल

घटना की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनकी बच्ची के साथ हादसा कैसे हो गया। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का महौल व्याप्त है।

चिमनी से महिला झुलसी

शहर के पातालेश्वर की एक महिला सोमवार रात चिमनी से लगी आग में बुरी तरह से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि सोमवार रात 30 वर्षीय किरण पति रामेश्वर बारसिया खाना बना रही थी। इस दौरान बिजली बंद हो गई। उसने चिमनी जलाकर अपने पास रखी थी। चिमनी से उसके कपड़ों में आग लग गई। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Created On :   11 Jun 2019 5:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story