दिल्ली से लेकर भोपाल तक कड़ाके की ठंड, 10 साल पुराना रिकार्ड टूटा

The entire country, including the capital is in the grip of cold
दिल्ली से लेकर भोपाल तक कड़ाके की ठंड, 10 साल पुराना रिकार्ड टूटा
दिल्ली से लेकर भोपाल तक कड़ाके की ठंड, 10 साल पुराना रिकार्ड टूटा
हाईलाइट
  • गुरुवार रहा दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन
  • दिल्ली में पारा 2 डिग्री तक जाने की संभावना
  • राजधानी दिल्ली समेत देशभर में शीतलहर का दौर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित पूरा देश ठंड की चपेट में है। गुरुवार दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं मध्य प्रदश की राजधानी भोपाल में भी पारा सामान्य से काफी नीचे रहा और ठंड ने पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को दिल्ली का तापमान 2 से 3 डिग्री तक जा सकता है। वहीं तापमान में इतनी गिरावट आती है तो पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट जाएगा। नए साल की शुरुआत तक ठंड का प्रकोप इसी तरह रहने वाला है।

दिन में भी कड़ाके की सर्दी
हल्की धूप रहने से दिन में भी अब लोगों को सिहरन महसूस हो रही है। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी 22 डिग्री बना हुआ है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। दिल्ली के सबसे ठंडे इलाकों में सफदरजंग (3.4 डिग्री), लोदी रोड (3.6 डिग्री), आया नगर (3.7 डिग्री), गुरुग्राम (2.6 डिग्री), जफरपुर (4.2 डिग्री), मंगेशपुर (4.6 डिग्री) रिकार्ड किए गए। 

शीतलहर का प्रकोप जारी
गुरुवार सुबह कोहरा दिन के साथ-साथ बढ़ता गया, 7 बजे के बाद कोहरा और भी घना हो गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 45 से 100 पर्सेंट रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 1 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। पिछले सप्ताह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है। दोपहर के कुछ घंटों के लिए ही लोगों को सर्दी और ठिठुरन से राहत मिल पा रही है। 

और गिरेगा तापमान
स्काईमेट के अनुसार आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोई प्रभावी मौसम सिस्टम विकसित नहीं हो पा रहा है। इसके चलते दिल्ली वासियों फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

 

 

Created On :   28 Dec 2018 3:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story