पेट्रोल-डीजल के दामों में 18वें दिन गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ फ्यूल?

The fall in petrol and diesel prices continued on the 18th day on Sunday
पेट्रोल-डीजल के दामों में 18वें दिन गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ फ्यूल?
पेट्रोल-डीजल के दामों में 18वें दिन गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ फ्यूल?
हाईलाइट
  • दिल्ली में डीजल 73.36 रुपए प्रति लीटर
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में 18वें दिन गिरावट
  • राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 78.78 रुपए लीटर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट का दौर 18 वें दिन रविवार को भी जारी रहा। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे और डीजल के दाम में 17 पैसे की कटोती की गई। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 78.78 रुपए और डीजल 73.36 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

मुंबई में भी कम हुई कीमतें
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 21 पैसे और 18 पैसे की कटौती हुई है। यहां पेट्रोल के दाम 84.28 रुपये और डीजल के दाम 76.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

शनिवार को भी घटे थे दाम
शनिवार को भी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 19 पैसे और 11 पैसे की कटौती की गई थी। दिल्ली में कल पेट्रोल 78.99 रुपये और डीजल 73.53 रुपये प्रति लीटर बिका था। 

18 अक्टूबर से हो रही है गिरावट
18 अक्टूबर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट का दौर जारी है। इस दौरान पेट्रोल के दाम 3 रुपये से अधिक और डीजल के दाम 2 रुपये के करीब कम हो चुके हैं। दरअसल, तेल की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी है।

 

 

 

 

Created On :   4 Nov 2018 3:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story