आधार कार्ड में हुए मिसमैच के कारण टूटी लड़की की शादी

The girl marriage was broken due to a mismatch in aadhar card
आधार कार्ड में हुए मिसमैच के कारण टूटी लड़की की शादी
आधार कार्ड में हुए मिसमैच के कारण टूटी लड़की की शादी

डिजिटल डेस्क,आंध्र प्रदेश। ये हम सभी जानते हैं कि आधार कार्ड का हमारे जीवन में कितना महत्व होता है, जिसकी वजह से सारे काम पूरे किए जाते हैं। आधार कार्ड के जरिए ही लोगों को सारी सुविधाएं प्राप्त होती हैं, लेकिन यही आधार कार्ड अगर किसी की शादी टूटने का कारण बन जाए तो शायद ये बात अजीब लगेगी। दहेज की मांग के चलते शादी टूटने के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन आधार कार्ड में हुए मिसमैच की वजह से लड़की की शादी बीच रस्मों में ही टूटने का ममला पहली बार सामने आया है, जिसके बारे में सुन कर हर कोई हैरान है।

दरअसल यह मामला आंध्र-प्रदेश के गुंटूर जिले की हैं, जहां शादी के तैयारियों के बीच लड़के के घर वालों ने लड़की के पिता का आधार कार्ड देखा, जिसमें लड़की के पिता के नाम मुन्नंगी वेंकट के साथ सरनेम रेड्डी नहीं लगा था, जिसे देखकर दोनों परिवारों में बहस होने लगी, जिसपर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी, जिसके कारण दुल्हन रोते हुए पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की। वहीं लड़का पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। इसपर लड़की पक्ष लड़के वालों की इस हरकत को पूरी तरह गलत बता रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   29 Jun 2019 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story