एक घंटा तक विश्वविद्यालय के नए परिसर में रहेंगे राज्यपाल 

The Governor will remain in the new campus of the university for one hour
एक घंटा तक विश्वविद्यालय के नए परिसर में रहेंगे राज्यपाल 
एक घंटा तक विश्वविद्यालय के नए परिसर में रहेंगे राज्यपाल 

डिजिटल डेस्क शहडोल । राज्यपाल लालजी टंडन शनिवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां पं. एसएन शुक्ला विवि के नवीन परिसर का लोकार्पण करने आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और जिले के प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम भी रहेंगे। राज्यपाल करीब एक घंटा तक विवि के नए परिसर में रहेंगे। 
 कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल 11 बजे विवि परिसर पहुंचेंगे। 11.5 बजे विवि का लोकार्पण करेंगे। करीब 10 मिनट तक विवि का अवलोकन करेंगे। राज्यपाल दोपहर 12.06 बजे यहां से रवाना हो जाएंगे। इधर  कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से राज्यपाल समेत अतिथियों को संभाग के जनजातीय कलाकारों द्वारा निर्मित ट्राइबल आर्ट भेंट किया जाएगा।
समूह गान प्रतियोगिता में भी होंगे शामिल
भारत विकास परिषद का रीजनल समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन 16 व 17 नवंबर को किया जा रहा है। संयोजक जसवीर सिंह व सचिव प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 16 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शुरु होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल लालजी टंडन रहेंगे। अध्यक्षता अरविंद बंडे रीजनल अध्यक्ष करेंगे। 1 घंटे के कार्यक्रम में राज्यपाल का उद्बोधन एवं भारत विकास परिषद के बच्चों की प्रस्तुति शामिल है। 4 बजे प्रथम दिन के कार्यक्रम समापन के पश्चात राज्यपाल प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा।
सुरक्षा में लगे 300 पुलिसकर्मी 
राज्यपाल के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक  करीब 300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में दो एडिशनल एसपी, चार डीएसपी और 12 टीआई समेत करीब 300 का बल तैनात रहेगा। राज्यपाल जमुई हेलीपैड पर उतरेंगे।
 

Created On :   15 Nov 2019 9:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story