भूटान नरेश ने की पीएम से मुलाकात, प्रिंस के साथ खेलते दिखे मोदी

The King of Bhutan met PM with family,Modi played with prince
भूटान नरेश ने की पीएम से मुलाकात, प्रिंस के साथ खेलते दिखे मोदी
भूटान नरेश ने की पीएम से मुलाकात, प्रिंस के साथ खेलते दिखे मोदी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक परिवार समेत भारत यात्रा पर हैं। वांगचुक ने पत्नी जेत्सुन पेमा वांगचुक और राजकुमार (बेटे) जिग्मे नामग्याल वांगचुक के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। चीन के साथ भारत के डोकलाम विवाद के बाद भूटान नरेश की ये पहली मुलाकात है। भूटान नरेश की ये चार दिवसीय यात्रा है।

                                  

बुधवार को भूटान नरेश पीएम मोदी से मिले, उस दौरान मोदी भूटान के राजकुमार के साथ खेलते दिखाई दिए। पीएम मोदी ने राजकुमार को फीफा अंडर-17 का फुटबाल और शतरंज तोहफे में किया।                         इस मुलाकात और पीएम मोदी की भूटान के राजकुमार के साथ की तस्वीरें सबका दिल जीत रही हैं। पीएम भूटान के राजकुमार का अभिवादन कर रहे हैं, साथ ही उनसे बातें करने की कोशिश कर रहे हैं।

                                 

इस दौरान राजकुमारी और राजा वांगचुक भी पीएम के साथ अपने बेटे की मस्ती को देख कर मुस्कुरा रहे हैं।

                                     भूटान का ये शाही परिवार मंगलवार को राजधानी दिल्‍ली पहुंचा था और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। 

 

राष्ट्रपति ने किया भूटान नरेश का स्वागत

राष्ट्रपति भवन में भूटान नरेश का औपचारिक स्वागत किया गया। उस दौरान भूटान की महारानी और राजकुमार भी मौजूद थे। कोविंद ने कहा कि राजतिलक की वर्षगांठ के अवसर पर भूटान नरेश का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के नेतृत्व में भूटान के स्थिर और समृद्ध देश के रूप में आगे बढ़ने का एक दशक सफलतापूर्वक पूरा होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

चीन रहा मुख्य मुद्दा

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को पीएम मोदी के साथ भूटान नरेश के साथ बातचीत के दौरान चीन ही बातचीत का मुख्य मुद्दा रहा। वार्ता के दौरान भारत ने भूटान के विकास के लिए दिए जाने वाली मदद पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने बुधवार को शाही जोड़े के लिए भोज का भी आयोजन किया था। 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री अरुण जेटली भी अलग-अलग भूटान नरेश से मिलेंगे। भारत ने भी भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक की यात्रा को खासा महत्व दिया है। 

भूटान और भारत दोनों ही अपने रिश्तों में मजबूती के लिए एक-दूसरे की मदद को आगे आ रहे हैं। सुरक्षा के मसले पर भूटान को भारत की जरूरत है वहीं, भारत को भी चीन को काउंटर करने के लिए भूटान की जरूरत है। 

Created On :   2 Nov 2017 3:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story