देवी के बीज मंत्र के उच्चारण से होते हैं ये लाभ

The life-changing  Powers of Bija Mantra in hindu religion
देवी के बीज मंत्र के उच्चारण से होते हैं ये लाभ
देवी के बीज मंत्र के उच्चारण से होते हैं ये लाभ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। परमपिता परमेश्वर की कृपा से इस संसार में हर जीव की उत्पत्ति बीज के द्वारा होती है, चाहे वह पेड़-पौधे हो या फिर मनुष्य, बीज को जीवन की उत्पत्ति का कारक माना गया है। बीज मंत्र भी कुछ इस प्रकार ही कार्य करते है। हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं के सम्पूर्ण मन्त्रों के प्रतिनिधित्व करने वाले शब्द को बीज मंत्र कहा गया है। सभी वैदिक मंत्रो का सार बीज मंत्रों को माना गया है।
हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा बीज मंत्र "ॐ" है। अन्य शब्दों में बीज मंत्र किसी भी वैदिक मंत्र का छोटा रूप है जिसे मंत्र के साथ प्रयोग करने पर वह अलौकिक कार्य करता है। बीज मंत्रों को सभी मन्त्रों के प्राण के रूप में जाना जा सकता है। जिनके प्रयोग से मन्त्रों में प्रबलता और अधिक होती  है।

 

 

 

 

Created On :   11 Oct 2018 7:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story