ससुराल में छत से गिरे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

The man fall down on the roof, death, police investigate the case
ससुराल में छत से गिरे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ससुराल में छत से गिरे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

डिजिटल डेस्क, शहडोल। ससुराल आए एक युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। वह गिरा या किसी ने गिराया, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना अमलाई थानांतर्गत ग्राम बिछिया की है।
 

यह है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राम प्रसाद केवट 35 वर्ष पिता सम्मी केवट निवासी ग्राम पड़रिया चौकी केशवाही की ससुराल ग्राम बिछिया में है। वह अक्सर यहां आता रहता था। वह शनिवार को भी ससुराल बिछिया आया था। दूसरे दिन रविवार की सुबह उसकी लाश ससुराल से थोड़ी दूर मौहारटोला के एक घर के नीचे सड़क पर पाई गई। जिसकी सूचना मिलने पर अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पुलिस वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। युवक की नाक से खून निकल रहा था और शरीर में अंदरूनी चोट भी पाए गए। डॉ. सिंह के अनुसार युवक के छत से गिरने के साक्ष्य मिले हैं। छत की मुंडेर में बना पैराफिट टूटा हुआ है, जिसके टुकड़े सड़क पर भी बिखरे मिले। राम प्रसाद खुद गिरा या किसी ने उसे गिराया यह जांच का विषय है। मौत का कारण ऊंचाई से गिरना हो सकता है। वास्तविक वजह पोस्ट मार्टम के बाद ही सामने आ पाएगा। पुलिस के लिए यह भी जांच का विषय है कि राम प्रसाद ससुराल की बजाय दूसरे घर क्यों गया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है। इसको लेकर एक महिला के ऊपर शंका जताई गई है। बहरहाल अमलाई पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
 

महुआ बीनने गई महिला पर भालू ने किया हमला
घुनघुटी के पास मझगवां में रविवार सुबह महुआ बीनने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सुबह करीब 6 बजे घुनघुटी रेंज के के गझगवां बीट के आरएफ 236 की है। बताया जाता है कि गांव मटवाटोला निवासी 35 वर्षीय सरोज बाई पति कुंदन सिंह महुआ बीनने गई थी। इस बीच भालू ने महिला पर हमला बोल दिया। घबराकर महिला गिर गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पाली एसडीओ राहुल सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय शहडोल में भर्ती कराया। साथ ही तत्कालिक मदद के रूप में विभाग की ओर से दो हजार रुपए दिए। जिला चिकित्सालय में महिला सर्जिकल वार्ड में महिला का इलाज चल रहा है।

Created On :   14 April 2019 4:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story