मी टू: आईपीएस अधिकारी पर केस दर्ज, महिला सिपाही ने लगाए आरोप

the police department has sensationally came in the Me too case
मी टू: आईपीएस अधिकारी पर केस दर्ज, महिला सिपाही ने लगाए आरोप
मी टू: आईपीएस अधिकारी पर केस दर्ज, महिला सिपाही ने लगाए आरोप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फिल्मी दुनिया और पत्रकारिता जगत में "मी टू" प्रकरण की खलबली मची हुई थी, अब पुलिस विभाग में भी इस प्रकरण को लेकर सनसनी फैल गई है। इस प्रकरण में नागपुर के एक आईपीएस अधिकारी का नाम सामने आया है। इस अधिकारी के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।  अधिकारी का नाम पी. आर. पाटील है, जो नागपुर शहर के एसीबी में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। एसीबी के अधीक्षक पी. आर. पाटील के खिलाफ एक महिला पुलिस सिपाही की शिकायत पर विनयभंग का मामला दर्ज किया गया है। एसीबी के महासंचालक संजय बर्वे के पास पी. आर. पाटील के बारे में शिकायत पहुंची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच समिति से जांच कराई। जांच में कुछ तथ्य  सामने आने पर पी. आर. पाटील के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया। सूत्रों ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस के हाथ कुछ सबूत भी लगे हैं। 

महिला ने मुंबई में की शिकायत
शहर में किसी आईपीएस अधिकारी पर इस तरह का मामला दर्ज होने की संभवत: नागपुर में पहली घटना है। पीड़ित महिला भी एसीबी विभाग में ही कार्यरत है। आरोप है कि महिला को कक्ष में बुलाकर उसका मोबाइल नंबर पाटील ने लिया था। आरोप है कि वह फोन कर और  वॉट्‌सएप पर संदेश भेजने लगे थे। उन्होंने अश्लील मैसेज भी भेजा था। बाद में मुकर गए थे। महिला से नजदीकी बनाने की कोशिश भी की। पीड़िता ने अंतत: परेशान होकर  मुंबई के महासंचालक कार्यालय (एसीबी) में लिखित शिकायत की। 

कई प्रकरण की जांच ठंडे बस्ते में 
सूत्रों ने बताया कि एसीबी के पास कई प्रकरणों की जांच है, जो ठंडे बस्ते में पड़ी है। जिसमें सिंचाई घोटाला की जांच एसीबी के अधीक्षक पी.आर. पाटील कर रहे हैं। उन पर यह आरोप लगने से उनकी छवि  खराब हो गई। 

कई बार संपर्क करने का प्रयास 
एसीबी के अधीक्षक पी. आर. पाटील पर महिला कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोप के बारे में उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल फोन पर  कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

Created On :   5 Dec 2018 5:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story