तेल के दामों में गिरावट का दौर जारी, आज 13 और 12 पैसे घटे दाम

तेल के दामों में गिरावट का दौर जारी, आज 13 और 12 पैसे घटे दाम
हाईलाइट
  • दिल्ली में पेट्रोल के दाम 77.43 रुपए प्रति
  • तेल के दामों में गिरावट का दौर जारी
  • मुंबई में पेट्रोल के दाम 82.94 रुपए प्रति लीटर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए करोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भी देशभर में तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 13 पैसे घटाए गए, कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 77.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 12 पैसे गिरकर 72.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले सोमवार को पेट्रोल के दामों में 17 पैसे और डीजल के दामों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

मुंबई में भी घटे दाम
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो रहे हैं। मंगलवार को मुंबई में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ। कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल 82.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सोमवार को मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 16 पैसे सस्ता हुआ था।

इसलिए कम हो रहे दाम
अक्टूबर माह में ईरान पर अमेरिकी द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं अमेरिका द्वारा भारत, चीन सहित 8 देशों को ईरान से तेल खरीदने की छूट देने का सीधा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। तेल की सप्लाई को पूरा करने  के लिए सऊदी अरब, रूस और अमेरिका की शेल गैस प्रोड्यूसर कंपनियों धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ा रही हैं।इसके चलते कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

 

 

Created On :   13 Nov 2018 2:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story