इस राशि की ओर बढ़े सूर्य देव, 16 से दिखने लगेगा असर

The Rashi parivartan of the lord surya dev on 16 november 2017
इस राशि की ओर बढ़े सूर्य देव, 16 से दिखने लगेगा असर
इस राशि की ओर बढ़े सूर्य देव, 16 से दिखने लगेगा असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यदेव एक बार फिर राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य देव 12 माह में 12 राशियों में प्रवेश करते हैं। अब 16 नवंबर से वे वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 16 दिसम्बर तक इसी राशि पर अपना असर दिखाएंगे। इसका असर अन्य राशियों पर भी देखने मिलेगा। सूर्य जिस भी राशि में रहे उसका असर उस राशि समेत समीपस्थ अन्य राशियों पर भी देखने मिलता है। किसी के लिए ये शुभकारी होता है तो किसी के जीवन में ढेरों कठिनाईयां आ जाती हैं। ऐसे में सूर्यदेव के पूजन और प्रतिदिन प्रातः काल अघ्र्य देने का सुझाव दिया जाता है। 

 

देखने मिलेगा मानसिक परिवर्तन

16 नवंबर से वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर हो रहा है। जिसके बाद वह अपना असर वृृश्चिक राशि पर दिखाना शुरू करेगा। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य के राशि बदलने से पूर्व ही जातक उसका असर अपने जीवन में महसूस करने लगते हैं। ये अपने आगमन का संकेत पहले ही दे देता है। वृृश्चिक राशि बुद्धिमान और तीक्ष्ण दिमाग रखने वाली राशियों में प्रथम स्थान पर आती है, जबकि सिंह तीसरे स्थान पर है। अर्थात सूर्य के प्रवेश करते ही वृश्चिक राशि के जातकों में मानसिक परिवर्तन देखने मिलेगा। ये अपने जीवन के कठोर निर्णय भी ले सकते हैं। सिंह राशि के लिए भी शुभ समय शुरू हो रहा है। सूर्य सिंह के राशि स्वामी भी माने जाते हैं। इसलिए इनके लिए वक्त जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। 

 

वृृश्चिक और सिंह के साथ इन पर भी हाेगा असर

इस परिवर्तन का प्रभाव कहीं ना कहीं 12 राशियों के जातकों पर देखने मिलेगा, किंतु ये वृृश्चिक और सिंह के साथ कर्क और मेष के लिए भी उत्तम बताया जा रहा है। इन राशियों के कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। मानसिक दबाव के चलते सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य बिगड़ने के संकेत हैं। 

Created On :   14 Nov 2017 5:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story