चेहरे के शेप में छिपा है आपके व्यक्तित्व का राज...

चेहरे के शेप में छिपा है आपके व्यक्तित्व का राज...

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कि चेहरा इंसान का आइना होता है जिसे पढ़ना आ गया वह सब कुछ जान समझ सकता है। समुद्रशास्त्र में भी चेहरे की इन खूबिया के बारे में बताया गया है। यहां हम आपको फेस के अनुसार व्यक्तित्व के बारे में बताने जा रहे हैं...

 

ओवल शेप में फेस

किसी व्यक्ति का फेस यदि ओवल शेप अर्थात अंडाकार है तो वह बेहद आकर्षक व्यक्तिव वाला होता है। वह जल्दी ही अपनी तरफ किसी को भी आकर्षित कर लेता है। ये संतुलित स्वभाव वाले लोग होते हैं। जल्दी ही किसी भी माहौल में खुद को ढाल लेते हैं। अच्छी हो या बुरी इन्हें खुद को नियंत्रित करना आता है। ये लोग शारीरिक रूप से कुछ कमजोर लेकिन कला के क्षेत्र में माहिर में होते हैं। 
 

लंबा चेहरा 
शारीरिक रूप से ये लोग बेहद मजबूत बताए जाते हैं। इन लोगों को हमेशा व्यवस्थित तरीके से रहना पसंद है। इनमें कई बार अहंकार भी देखने मिलता है जो इनके चेहरे पर भी स्पष्ट प्रकट हो जाता है। हालांकि ये इसे छिपाने का भी प्रयास करते हैं। इस वजह से इनके रिश्तों में तनाव भी देखने मिलता है। 

 
त्रिकोण के समान 
कुछ लोगों का चेहरा त्रिकोण के समान नजर आता है। ये लोग दुबले-पतले होते हैं। ऐसे लोग रचनात्मक विचारों वाले होते हैं। किसी भी को करने का इनका अलग ही अंदाज होता है, लेकिन कई बार अनावश्यक चीजों पर गुस्सा करने से ये अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। 

 
चौकोर चेहरा
ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं इन्हें आप चतुर भी कह सकते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता से सभी काम निकालने वाले। इसके जरिए ये बड़ी-बड़ी परेशानियों से रास्ता खोज लेते हैं। इन लोगों को अपनी इच्छानुसार ही दूसरों से काम कराना पसंद होता है। इनके अंदर क्रोध भी देखने मिलता है। 

  
गोल चेहरा
इस तरह के फेस या चेहरे वाले लोग अमूमन काफी खूबसूरत माने जाते हैं। ये अपने प्रिय की या परिचित की देखरेख में कोई कमी नहीं छोड़ते। ये एक बहुत ही अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। इनके प्रेम प्रसंग भी सुखद परिणाम देकर जाते हैं। 

Created On :   1 Dec 2017 4:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story