एमपी दौरे पर बोले अमित शाह- कांग्रेस ने मुस्लिम महिलाओं का कभी सम्मान नहीं किया

The second day of BJp chief amit shahs tour in madhya pradesh, Live Updates
एमपी दौरे पर बोले अमित शाह- कांग्रेस ने मुस्लिम महिलाओं का कभी सम्मान नहीं किया
एमपी दौरे पर बोले अमित शाह- कांग्रेस ने मुस्लिम महिलाओं का कभी सम्मान नहीं किया
हाईलाइट
  • आज शाम जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे भाजपा अध्यक्ष
  • जबलपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे शाह
  • रविवार दोपहर भोपाल पहुंचे थे अमित शाह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का दो दिवसीय दौरा जबलपुर में चुनावी रैली के साथ ही खत्म हो गया। सोमवार को अमित शाह ने सतना, रीवा, डिंडौरी और जबलपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। सतना में अमित शाह ने सुबह 11 बजे कमल शक्तिम अभियान के तहत महिला सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं रीवा में दोपहर 1 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन में एमपी चुनाव में बीजेपी की जीत के मंत्र सौंपे। शाम को अमित शाह ने डिंडौरी में जनजातीय सम्मेलने को संबोधित किया। वहीं शाम 7 बजे जबलपुर में संभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जनसभाओं में बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने राजमाता पर ढेरों सितम ढाये, जेल में भेज दिया, लेकिन उन्होंने मातृशक्ति का परिचय दिया। कांग्रेस ने इतने सालों तक शासन किया, लेकिन मुस्लिम महिलाओं का कभी सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक पर मुस्लिम महिलाओं का सम्मान किया है। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में 9 महिलाएं शामिल हैं। करीब 25 मिनट के भाषण में अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले।

अमित शाह के कांग्रेस पर हमले
 

  •  कांग्रेस ने राजमाता पर ढेरों सितम ढाये, जेल में भेज दिया, लेकिन उन्होंने मातृशक्ति का परिचय दिया
  • कांग्रेस ने इतने सालो तक शासन किया, लेकिन मुस्लिम महिलाओं का कभी सम्मान नही किया
  •  मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक पर मुस्लिम महिलाओं का सम्मान किया
  • नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 9 महिलाएं शामिल हैं
  • पूरे देश को दुनिया से जोड़ने का जिम्मा विदेश मंत्री का होता है
  •  आज मातृशक्ति के रूप में सुषमा स्वराज हैं
  •  आज बीजेपी के शासन में 6 महिलाएं गवर्नर हैं
  •  आजादी के बाद किसी सरकार ने 6 महिलाओं को गवर्नर बनाने का काम किसी सरकार ने नहीं किया, सिर्फ मोदी सरकार ने ऐसा किया
  •  मोदी सरकार के केंद्र में महिलाएं हैं
  •  लाखों महिलाओं को सिलेंडर देने का काम मोदी सरकार ने किया है
  •  साढ़े 5 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है
  • 2 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार किया
  •  प्रसूति अवकाश देकर महिलाओं का सम्मान किया है
  •  40 प्रतिशत से शिक्षा दर कम था उसे 63 प्रतिशत मोदी सरकार ने किया है
  • 1 लाख का बॉन्ड बच्ची के जन्म के साथ दे दिया जाता है
  •  आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक पूरा खर्चा सरकार उठाएगी
  • किसानों को 70 सालों तक फसल के वाजिब दाम नहीं मिलते थे
  • मोदी सरकार ने डेढ़ गुना समर्थन मूल्य करने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया 
  • 28 नवंबर को मतदान है, बीमारू राज्य से निकालने वाले शिवराज जी आपसे आशीर्वाद मांगने आए हैं

 

इससे पहले रविवार को उन्होंने होशंगाबाद जिले का दौरा किया था। यहां शाम 4 बजे उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए जुट जाने को कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत इतनी प्रचंड हो कि इस विजय से एक आंधी उत्पन्न हो जो 2019 तक एक सुनामी में बदल जाए और वो सुनामी बंगाल, ओडिशा, आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के साथ पूरे भारत में भाजपा का झंडा फहराए। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर कांग्रेस मध्यप्रदेश का चुनाव नहीं जीत सकती।

 

Created On :   15 Oct 2018 4:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story