कई समस्याओं का हल छुपा है इन 'मंत्रों' में...जाप करने से मिलेगा अच्छा फल 

कई समस्याओं का हल छुपा है इन 'मंत्रों' में...जाप करने से मिलेगा अच्छा फल 

डिजिटल डेस्क, भोपाल । हम रोजमर्रा की अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ावों से गुजरते हैं। फाइनेंशिय, हेल्थ, मेंटल, फैमिली और भी कई प्रॉब्लम्स हैं जिन्हें हम लगभग हर दिन फेस करते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी इन समस्याओं का कोई स्थाई हल नहीं निकल पाता है। तनाव बढ़ने पर हम हल ढूंढने के लिए अच्छे दोस्त से बात करते हैं या किसी अच्छे जानकार से सलाह लेते हैं, लेकिन इतनी जद्दोजहद के बाद भी कोई हल नहीं निकलता। दरअसल कई सवालों के जवाब आपको किताबों में नहीं मिल सकते है और ना ही किसी की सलाह में। कुछ परेशानियों का हल आस्था में छुपा होता हैं, तभी तो मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर बनाए गए हैं। यही वो जगह होती हैं जहां आपको आस्था का मार्ग दिखाई देता है और आस्था एक ऐसी शक्ति होती है, जो जीवन की बड़ी-बड़ी सी मुश्किलों को हल कर देती है। जैसे सफलता के मंत्र दिए जाते हैं, ठीक वैसे ही आस्था के मंत्र से कई मुश्किलों से पार पा सकते हैं।

                                         

आज हम आपको इन्हीं मुश्किलों से बाहर आने के कुछ मंत्र बताएंगे, जिन्हें आपके जीवन को आसान बनाने के लिए ही बनाया गया है। ये वो मंत्र है जो आपके ईर्द-गिर्द एक सकारात्मक माहौल बनाते हैं, जैसे कोई सुरक्षा कवच हो। इसी  सकारात्मकता से आप हर परेशानी से मुक्ती पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से मंत्र हैंं जो आपके जीवन को आसान बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

 

                                         Image result for ऑफिस में अच्छे संबंधो के लिए

ऑफिस में अच्छे संबंधो के लिए- "दुर्जनः सज्जनो भूयात् सज्जनः सुखामाप्नुयात्।" 

आज कल नौकरी में बढ़ते कॉम्पीटीशन के बीच हम दफ्तर में अच्छे दोस्त नहीं बना पाते और लोगों के बीच हम जिंदगी का अहम हिस्सा बिताते हैं वहीं हमारे लिए अजनबी बने रहते है। दफ्तर के टेन्स माहौल के बीच काम करना और भी मुश्किल हो जाता है और अगर बॉस ने आपकी तारीफ कर दी या आपका प्रमोशन हो गया तब लोग आपको अपना दुश्मन समझने लगते हैं। ऐसे में बेहद जरूरी होता है कि हम अपने काम करने वालों के साथ अच्छे संबंध बनाएं। जिसके लिए ये बड़ा आसान सा मंत्र हैं। ऑफिस के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए आपको इस मंत्र का नियमित रूप से का जाप करना चाहिए। 

 

                                          Image result for गंदी आदतों को छोड़ने के लिए

 

गंदी आदतों को छोड़ने के लिए- "ते वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनम् मारुतिं नमत रक्षसान्तकम्।" 

बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का इस्तेमाल करता है तो असर होता है।

 

                                         Image result for shani dev

 

शनिदेव को खुश करने के लिए- "ऊं ऐं ह्रीं क्‍लीं शं शनैश्‍चराय नम:।"

इस मंत्र का जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश होते हैं। शनि से जुड़ी बाधा दूर करने के लिए शनि मंत्र का प्रयोग‍ किया जाता है। इस मंत्र को शनिवार के दिन से शुरु कर 9 दिन तक 9 बार जाप करने से शनि की दशा शांत होती है। ज्योतिषी दावा करते हैं कि शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।

 

                                    Image result for संतान की भलाई

 

संतान की भलाई के लिए- "श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।" 

ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप एक मंत्र का जाप करें तो आपकी संतान सदा सुखी रहेगी। इस मंत्र को शरद मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का इस्तेमाल संतान के कल्‍याण की कामना के लिए किया जाता है। इसका जाप लगातार 7 दिन तक करना चाहिए। हर रोज इसका तीन बार जाप करना शुभ माना जाता है। इसका जाप दिन में किया जाता है।

                                    Image result for खुश रहने के लिए

 

सदा खुश रहने के लिए- "प्रसन्न चेतसो ह्याशुः बुद्धिः पर्यवतिष्ठते।" 

सदा खुश रहने के लिए ज्योतिषियों द्वारा इस मंत्र के जाप की सलाह दी जाती है। इस मंत्र का जाप करना आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र शाम के समय करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाऐं। लगातार 21 दिन तक प्रत्येक दिन 7 बार इस मंत्र का उच्चारण करें। आप देखेंगे कि आपके मन में प्रसन्ता का भाव निरंतर बना रहेगा।

                                    Image result for शादी में आ रही परेशानी

 

शादी में आ रही परेशानी के लिए-"धरणी गर्भ सम्भूतम् विद्घुत कान्ति समप्रभम् कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम्।" 

अगर आपको शादी में कठिनाई आ रही है तो आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगलवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करें।

                                  Image result for निरोग

 

निरोग रहने के लिए- "गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वती नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेअस्मिन् संन्निधिं कुरु।" 

इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र का गंगा मंत्र का नाम दिया गया है। अगर आप निरोग रहने चाहते हैं तो प्रातःकाल उठकर पूर्व की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक 3 बार मंत्र का जाप करें. इससे आप सदा निरोगी रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसे कोई बीमारी नहीं लगती है।

                                  Image result for खर्राटों की समस्या

 

खर्राटों की समस्या से निजात पाने के लिए- "ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः।" 

आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगाातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। खर्राटों के इस मंत्र का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खर्राटों की समस्या के निदान के लिए शाम से समय में उत्तर दिशा की ओर मुख करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करेँ। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके खर्राटे आने बंद हो जाएंगे।

                                   Image result for नजर उतारना

 

नजर उतारने के लिए- "नमस्ते रूद्ररूपाय करिरूपाय ते नम:।" 

इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक गुरुवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

Created On :   12 Jan 2018 4:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story