दुनिया की सबसे ऊंची गुफा, यहां से जाता है स्वर्ग का दरवाजा

दुनिया की सबसे ऊंची गुफा, यहां से जाता है स्वर्ग का दरवाजा

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। स्वर्ग का दरवाजा, इसे लेकर कितने ही किस्से कहानियां अब तक सुने व अद्भुत नजारे देखे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई इनके बारे में सही पता नहीं कर पाया कि इनमें कितनी सच्चाई है। एक ऐसे ही प्लेस की ओर आज आपको लेकर जा रहे हैं। जिसके बारे में कहा जाता है कि स्वर्ग का दरवाजा यहीं से होकर जाता है। 


ऊंची ही नहीं रहस्यात्मक भी 

यह स्थान है चीन का तियानमेन माउंटेन जो टूरिस्टों को तो आकर्षित करता ही है साथ ही सबसे अलग भी है। यह 1518 मीटर ऊंचा लगभग 5 हजार फीट है। कहा जाता है कि यही वजह पहाड़ है जहां पर दुनिया की सबसे ऊंची गुफा है। यह गुफा सबसे ऊंची ही नहीं रहस्यात्मक भी है। कहा जाता है कि यहीं से होकर स्वर्ग का दरवाजा जाता है। 

 

63

 

हैरान कर देने वाली 5 हजार फीट की ऊंचाई 

इस पहाड़ का हिस्स 253 ईस्वी में टूट गया था। जिससे एक गुफा बन गई। यह इतनी ऊंची थी कि लोगों के लिए हैरान करने वाली साबित हुई। इसकी लंबाई 196 फीट ऊंचाई 431 फीट तथा चौड़ाई 187 फीट के करीब है। इतनी ऊंची होने की वजह से यह हिस्सा हमेशा बादलों से घिरा रहता है। दूर से देखने पर बेहद खतरनाक और पास पहुंचने पर ये बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। 

 

65

 

सुप्रीमो नंबर सम्राट का प्रतीक

यहां तक पहुंचने के लिए लोग केबल वे का भी यूज करते हैं। दुनिया का सबसे लंबा (24459 फीट) और ऊंचाई पर बने इस केबल वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। इसके बाद भी यहां तक पहुंचने के लिए 999 सीढ़ियां चढ़ना होती हैं। इस नंबर को सुप्रीमो या सम्राट का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि 20वीं शताब्दी के करीब यहां एक वाॅटरफाॅल भी था जो 15 मिनट के लिए दिखता और गायब हो जाता था। हालांकि अब इसका नामोनिशान कहीं भी नजर नहीं आता।

Created On :   12 Nov 2017 7:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story