पेनुगंचिप्रोलु के पास TSRTC बस पलटी, 2 की मौत 8 घायल

The TSRTC bus turned over, two dead and 8 serious injured Telangana
पेनुगंचिप्रोलु के पास TSRTC बस पलटी, 2 की मौत 8 घायल
पेनुगंचिप्रोलु के पास TSRTC बस पलटी, 2 की मौत 8 घायल

डिजिटल डेस्क, आसिफाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर मंगलवार की सुबह  तेलंगाना आरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्मल डिपो की आरटीसी बस 50 यात्रियों के साथ विजयवाडा के लिए रवाना हुई। बस अभी पेनुगंचिप्रोलु मंडल नवाबुपेट राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पहुंची ही थी कि सड़क किनारे पलट गई। घटना में यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। घायलों को फौरन समीप के अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Created On :   16 April 2019 7:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story