आजादी के लिए बलूचियों की आवाज बुलंद, भोपाल में सेमीनार

The Voice of the Balochis for Freedom Elevated, Seminars in Bhopal
आजादी के लिए बलूचियों की आवाज बुलंद, भोपाल में सेमीनार
आजादी के लिए बलूचियों की आवाज बुलंद, भोपाल में सेमीनार

डिजिटल डेस्क,भोपाल। दुनियाभर में कश्मीर की आजादी का मुद्दा उठाने वाले पाकिस्तान में अब बलूचियों की आजादी का मुद्दा गर्मा रहा है, इधर भारत में रह रहे करीब 5 लाख बलूचियों ने भी बलूचिस्तान की आजादी की मांग अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाने की तैयारी की है। इसे लेकर आज भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित किया जा रहा है।

दरअसल मेरठ के पास बल्लोचपुरा इलाके में पाकिस्तान से विस्थापित किए गए 5 लाख बलूची रह रहे हैं जबकि बाकी 65 लाख बलूची अब भी पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान में रहे हैं। गौरतलब है पाकिस्तान की कुल आबादी के 7 फीसदी बलूचिस्तानी लोग 7 वीं शताब्दी में हिंदु थे जो जबरिया धर्म परिवर्तन करने के बावजूद 70 सालों से दमन और अत्याचार झेल रहे हैं। लगातार अत्याचार से परेशाना बलूचियों ने पहले भी पाकिस्तान में आजादी की मांग की थी, इसके अलावा भारत में शरण लेने वाले बलूचियों ने यहां की नागरिकता की मांग की है। इधर भारत सहित पाकिस्तान में रह रहे बलूचियों के समर्थन में गठित हिंद बलोच फोरम ने भी भारत में बलूचियों की मांग का समर्थन करते हुए उनकी आजादी की मांग का समर्थन किया है। इस मुद्दे को लेकर हाल ही में फोरम ने 20 जून को आगरा में सेमीनार आयोजित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में बलूचियों ने पाकिस्तान के दमन का विरोध करते हुए अपनी आजादी की मांग दोहराई थी। इस मांग के चलते अब हिंद बलोच फोरम राजधानी भोपाल में आज अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित करने जा रहा है जिसमें पहली बार इस मुद्दे को अंतराष्ट्रीय मंच पर उठाने की रणनीति तैयार होगी।

वहीं अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अकारण कश्मीर का मुद्दा उठाने वाला पाकिस्तान अपने अधीन बलूच क्षेत्र से 80 फीसदी खनिज का दोहन तो कर रहा है, लेकिन वहां के नागरिकों को अपना गुलाम बनाकर 7 दशकों से उनका दमन भी कर रहा है।  लोग वहां से भागकर अब भारत में शरण ले रहे हैं इसलिए इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ सहित अन्य मंचों पर उठाने के लिए सेमीनार में निर्णय किया जाएगा।

देशभर के बुद्धीजीवी होंगे शामिल
भारत सहित पाकिस्तान के बलूचियों के हित में आयोजित सेमीनार में अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती, हिंद बलोच फोरम के अध्यक्ष पवन सिंहा, स्वयं सेवक संघ के विचारक इंद्रेश कुमार, खूफिया एजेंसी रॉ के पूर्व निदेशक आरएसएन सिंह, प्रेस प्रतिनिधि पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और गोविंद शर्मा शामिल होंगे। 

 

Created On :   21 Aug 2017 3:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story