जानें क्या वजह है कि जो पांडा डायरेक्ट फ्लाइट से ही चीन जाते हैं
डिजिटल डेस्क। दुनिया के सबसे क्यूट जानवरों में एक है चीन में पाया जाने वाला पांडा। इसकी क्यूटनेस इतनी है कि इस पर हर किसी का दिल आ जाता है। यही कारण के पांडा के टेडी मार्केट में सबसे ज्यादा बिकते हैं। दुनिया भर के ज्यादातर चिड़ियाघरों में जितने भी पांडा हैं, उनमें से ज्यादातर चीन ने कर्ज पर दिये हैं। ऐसे पांडा जब बच्चे पैदा करते हैं तो उन बच्चों को भी समझौते के मुताबिक प्रजनन के लिए चीन भेजना पड़ता है। इसके लिए उन्हें नॉन स्टॉप फ्लाइट से भेजा जाता है। ऐसा जन्म के बाद चार साल के भीतर किया जाता है। 1982 से पहले चीन दूसरे देशों को तोहफे में पांडा देता था, लेकिन 1982 में एक साथ 23 पांडा की मौत हो गई। इसके बाद चीन ने अपनी नीति बदली और तोहफे की जगह कर्ज पर पांडा देने शुरू किये। पांडा भालू परिवार का सदस्य है,लेकिन ये शाकाहारी होता है। पांडा मुख्य रूप से बांस और फल खाता है। फिलहाल पांडा खतरे में पड़े जीवों की सूची में शामिल हैं।
मादा पांडा गर्भवती होने की नौटंकी करने में माहिर है। पांड़ा के छोटे-छोटे बच्चों को देखना काफी विस्मयकारी होता है। यब खूबसूरत, फर वाले पशु 80 दिन के होते होते चलना शुरु कर देते हैं और 20 से 30 साल लंबी जिंदगी जीते हैं।
पांडा को उसके प्राकृतिक आवास में देखना आसान नहीं होता। ये रात को ज्यादा सक्रिय होते हैं और दिन भर किसी गुफा या पेड़ के खोखले तनों में सोते रहते हैं।
दुनिया में पांडा की दो प्रजातियां पाई जाती हैं विशाल पांडा और लाल पांडा। विशाल पांडा के शरीर की रचना करीब-करीब भालू से मिलती जुलती होती है, जबकि लाल पांडा रैकून जैसा दिखाई देता है।
ज्यादातर पांडा साथ में ही वक्त बिताना पंसद करते हैं। ये अक्सर ग्रुप में पाए जाते हैं। ये स्वाभाव से काफी मस्तीखोर होते हैं। पूरी दुनिया में करीब 2000 पांडा ही बचे हैं। इनका 99 पर्सेंट भोजन बांस के पेड़ होते हैं। ये ज्यादातर चीन में ही पाए जाते हैं। इन्हें चीनी भाषा में झुयांगमाओं कहा जाता है। एक पांड़ा एक दिन में 30 से 40 बांस तक खा सकता है। ये अपना भोजन मिलकर बांट कर खाते हैं।
पांडा देखने बहुत ही सुंदर और Cute लगते हैं। यह जानवर शांत माहौल में रहना पसंद करता है। वैसे तो इसका शरीर सफेद रंग का होता है लेकिन इनकी आंखों के चारों तरफ काले घेरे, बड़े-बड़े गोल कानों और पैरों के पास भी काले पैच होते हैं, इसके अलावा शरीर के कुछ हिस्सों पर भी काले धब्बे होते हैं।
Created On :   9 Feb 2019 8:53 AM GMT