दुबई ने बनाया एक और रिकॉर्ड, खुलेगा दुनिया का सबसे ऊंचा होटल

दुबई ने बनाया एक और रिकॉर्ड, खुलेगा दुनिया का सबसे ऊंचा होटल

डिजिटल डेस्क । दुनिया की ऊंची इमारतों में एक और नाम शामिल होने जा रहा है। सोमवार से दुबई में 75 मंजिला गेवोरा होटल मेहमानों के लिए खुल जाएगा। होटल की ऊंचाई 356 मीटर है। गौरतलब है कि दुबई शरह अपनी आलिशान जिंदगी और ऊंची इमारतों के लिए जाना जाता हैं। इस होटल के बाद दुबई ने अपनी ऊंची इमारतों में एक और नगीना शामिल कर लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ऊंची इमारतों के रिकॉर्ड भी दुबई के ही नाम रहे हैं। आपको बता दें कि गेवोरा होटल पेरिस के एफिल टावर से भी 56 मीटर ऊंचा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गेवोरा सोमवार से मेहमानों का स्वागत करेगा। गेवोरा होटल में 528 कमरे हैं। इस होटेल के कमरे बेहद आलीशान है। हालांकि ऊंचाई में दूसरे नंबर पर खिसकने वाले मार्किस होटल में 1608 कमरे हैं। होटल में चार रेस्टोरेंट, ओपन एयर पूल और हेल्थ क्लब भी हैं। इसके अलावा 71वीं मंजिल पर स्पा भी है। इस होटल की खास बात ये भी है कि इसकी इमारत में सोने जैसी चमक नजर है। 

ये भी पढ़े- मालदीव में गिरफ्तार दो रिपोर्ट्स को पुलिस ने किया आजाद, कहा वापस लौट जाएं अपने देश

पूर्व रिकॉर्डधारी जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस की ऊंचाई एक मीटर कम है। दुबई पूरी दुनिया में अपनी ऊंची इमारतों के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही है। जिसकी ऊंचाई गेवोरा होटल के दो गुने से भी 116 मीटर ज्यादा है। इससे पहले दुनिया का सबसे ऊंचा होटल दुबई स्थित जेडब्ल्यू मैरियट मारक्विस था, जो इस नए होटल से महज एक मीटर छोटा है। साल 2020 में दुबई में ग्लोबल ट्रेड फेयर का आयोजन होना है। दुबई को उम्मीद है कि उस वक्त तक वहां पर्यटकों की सालाना आमद दो करोड़ को पार कर जाएगी।

Created On :   12 Feb 2018 4:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story