ताली बजाने से होते हैं इतने सारे फायदे, जो कभी जानते ही नहीं थे

ताली बजाने से होते हैं इतने सारे फायदे, जो कभी जानते ही नहीं थे

 

डिजिटल डेस्क ।  आप दिनभर में कितनी बार तालियां बजाते होंगे। मुश्किल से 4 से 5 बार। कभी-कभी किसी कार्यक्रम में  जाते होंगे तो थोड़ी ज्यादा तालियां बजा लेते होंगे। आपने अक्सर सुबह-सुबह पार्क में बैठे लोगों को तालियां बजाते देखा होगा, लेकिन हम आपको बता दें कि वो यूंही तालियां नहीं बजाते। ताली बजाना न सिर्फ सामने वाले का उत्साह बढ़ाता है, बल्कि इससे आपको भी कई फायदे होते हैं। ताली बजाने से आपकी सेहत अच्छी रहती है और आप हेल्दी रहते हैं। आज हम आपको ताली बजाने के ऐसे ही फायदे बताने जा रहे हैं, जिसको जानने के बाद आप अपने दोस्तों के साथ बैठकर ताली बजाने से नहीं थकेंगे। 

 

दर्द से मिलता है छुटकारा

 

आयुर्वेद के मुताबिक, हमारे शरीर में पाए जाने वाले 340 प्रेशर पॉइंट्स में से 29 हमारे हाथों में होते हैं, जो शरीर के बाकी अंगों से जुड़े होते हैं। जब भी हम ताली बजाते हैं, तो इन प्रेशर पॉइंट्स पर प्रेशर पड़ता है, जिससे हमारे शरीर के कई अंगों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। 

 

ब्लड सर्कुलेशन सही रखे

 

दोनों हाथों से ताली बजाने पर हमारी हथेलियों पर मौजूद लंग्स, लीवर, गॉल ब्लेडर, किडनी, छोटी और बड़ी आंत के प्रेशर पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है, जिससे इन अंगों तक सही तरीके से ब्लड सर्कुलेशन होने लगता है। इसके अलावा ताली बजाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। 

 

 

पेट की समस्याओं को करता है दूर

 

अक्सर गलत खान-पान की वजह से हमें गैस, कब्ज, अपच या और भी कई पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं, जिससे बचने के लिए आप अपने दाएं हाथ की चार उंगलियों को बाएं हाथ की हथेली पर मारें। ऐसा सुबह-शाम कम से कम 5 मिनट रोज करें। ये पेट संबंधी होने वाली समस्याओं को दूर करता है। 

 

 

लो ब्लड प्रेशर में भी फायदेमंद

 

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम रहती है, वो लोग खड़े होकर अपने दोनों हाथों को सामने लाएं और फिर ताली बजाते हुए नीचे से ऊपर की ओर गोलाकार घुमाएं। इससे लो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में मदद मिलती है। 

 

Created On :   20 March 2018 2:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story