TheRoyalWedding: एक्ट्रेस मेगन बनीं राजघराने की बहु, अब झेलना होंगी कुछ बंदिशें

TheRoyalWedding: एक्ट्रेस मेगन बनीं राजघराने की बहु, अब झेलना होंगी कुछ बंदिशें

 

डिजिटल डेस्क । शनिवार (19 मई) को ब्रिटेन के प्रिंस हैरी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्कल से शादी की।ये शाही शादी विंडसर कैसल के सैंट जार्ज चैपल में संपन्न हुई। दोनों की शादी पुरी शानो शौकत से हुई। हारानी एलिजाबेथ और 600 मेहमान इस शादी के साक्षी बने। ये समारोह रानी एलिजाबेथ द्वितीय, उनके पति प्रिंस फिलिप, प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी कैथरीन, प्रिंस हैरी के अंकल और कैथरीन की बहन पिप्पा मिडलटन की मौजूदगी में हुआ। इस शादी को लेकर चर्चा सिर्फ इसलिए नहीं है कि ये एक रॉयल वेडिंग है, बल्कि इसलिए भी हो रही है क्योंकि इसमें निभाई गई कुछ रस्मों शाही परिवार की परंपराओं का हिस्सा नहीं थी, फिर उन्हें शादी में शामिल किया गया। साथ ही इस शादी में हुआ खर्च, मेहमान और दुल्हन के अंदाज में भी बहुत कुछ अलग था जो शादी को और भी भव्य बना रहा था। आइए आपको बताते है कि इस शादी में क्या कुछ खास रहा ।

 

harry and meghan के लिए इमेज परिणाम

 

बदले गए कुछ नियम

- शाही दुल्हन मेगन ने अपने वचन में पति की आज्ञा मानने का वादा नहीं किया, जबकि प्रिंस ने शाही परंपरा को तोड़ते हुए शादी की अंगुठी पहनी। 

- मेगन शाही शादी में गलियारे पर चलने वाली पहली शाही दुल्हन बनीं। 

- वो आधे रास्ते में कॉर्नवॉल के ड्यूक प्रिंस चार्ल्स से मिली, जो उन्हें चैपल के गायकगण के गलियारे से नीचे ले गए। उनके पिता थॉमस मर्केल स्वास्थ्य कारणों के चलते समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।

 

harry and meghan wedding के लिए इमेज परिणाम

 

फिल्मी सितारों और खिलाड़ी मेहमानों ने खींचा सबका ध्यान

- सैंट जार्ज चैपल में आमंत्रित 600 हस्तियों के बीच भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, ओपरा विनफ्रे, जार्ज एंड अमाल क्लूनी, डेविड एंड विक्टोरिया बेकहम, एल्टन जॉन, टॉम हार्डी, जेम्स कॉर्डन, जेम्स ब्लंट और केरी मुल्लीगन के साथ दिग्गज सितारे मौजूद थे।

- टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और रग्बी स्टार जोनी विलकिनसन भी यहां मौजूद रहे।

- प्रियंका की ग्रे रंग की ड्रेस और सेरेना का वरसाचे आउटफिट सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा।

 

priyanka chopra in harry and meghan wedding के लिए इमेज परिणाम

 

ऐसे सजी शाही दुल्हन

- मर्केल ने ब्रिटिश डिजाइनर क्लेयर वे केलर द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस और क्वीन्स मैरी डायमंड से जड़ा टीयारा पहन रखा था। 5 मीटर लंबी थी दुल्हन की ड्रेस, ब्रिटिश डिजाइनर क्लेर वेट केलर ने इसे तैयार किया था। 53 कॉमनवेल्थ देशों की नुमाइंदगी करते हुए इतने ही फूल दुल्हन के नकाब में कढ़े हुए थे। दुल्हन मेगन ने ड्रेस के साथ 1932 में बना क्वीन मेरी का टियरा (एक तरह का ताज) भी पहना।

- शादी के बाद ये जोड़ा ड्युक और डचेज ऑफ ससेक्स कहलाएगा, जो उपाधि उन्हें उनकी दादी महारानी एलिजाबेथ ने दी। 

- क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा शनिवार को दिया गया ये टाइटल अबतक सिर्फ प्रिंस अगस्टस को 1801 में मिला था। वो जॉर्ज तृतीय और क्वीन शार्लौट के लड़के थे। 

- शादी के बाद यह जोड़ा बग्धी पर बैठकर शहर घूमने निकला। शादी समारोह बेहद भव्य रहा जिसमें 293 करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च किए गए। इतना ही नहीं शादी में 88 लाख रुपये फूलों की सजावट पर खर्च हुए थे, वहीं वेडिंग केक की कीमत 45 लाख रुपये थी। शादी के मुख्य कार्यक्रम में सिर्फ 600 खास लोगों को निमंत्रण दिया गया था।

 

meghan wedding  dress के लिए इमेज परिणाम

 

 

बदल जाएगी मेगन की जिंदगी

 

ब्रिटेन के राज परिवार की बहू बनने के बाद मेगन मार्केल की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। प्रिंस हैरी की वाइफ बनते ही वो राजघराने का हिस्सा होंगी और उन्हें हर उस नियम का पालन करना होगा जो रॉयल फैमिली के सदस्य करते हैं। इसमें कुछ ऐसे नियम हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

- शादी के बाद मेगन किसी बाहरी व्यक्ति के साथ सेल्फी में शामिल नहीं हो सकतीं। 

- शादी के पहले भले ही मेगन अपने सोशल लाइफ में काफी एक्टिव रही हों पर शादी के बाद उन्हें कई बातों का ख्याल रखना होगा। अब उन्हें कहीं भी अकेले बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। वे कहीं भी बाहर जाएंगी तो उनके साथ शाही परिवार का सुरक्षा घेरा होगा।

- शाही परिवार के लोगों को खुद का सोशल मीडिया अकाउंट चलाने पर पाबंदी है। इस नियम का पालन मेगन को भी करना होगा। अब उनके द्वारा किए गए किसी भी कार्य की जानकारी राजघराने के ऑफिशियल अकाउंट से दी जाएगी।

- मेगन मूल रूप से अमरीकी हैं। भले ही वो प्रिंस हैरी से शादी कर ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर लेंगी पर इसके बावजूद उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं मिलेगा। ब्रिटेन की पार्लियामेंट की वेबसाइट के मुताबिक राजपरिवार के लोगों को आम चुनावों में वोटिंग की इजाजत नहीं है। 

- राजघराने की बहू बनने के बाद मेगन चटकीले-रंग बिरंगे नेल पॉलिश नहीं लगा सकेंगी। इसका कारण है रॉयल एटीकेट्स। रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी समेत राजपरिवार की बहुओं का नेल पॉलिश लगाना "वल्गर" करार दिया जाता है। नेल पॉलिश को नकली शोभा बढ़ाने वाला माना जाता है, जबकि रॉयल फैमिली की बहुओं को नेचुरल लुक रखना अनिवार्य है। इसके लिए वो सिर्फ नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट पॉलिश लगा सकती हैं।

- मेगन एक सेलेब हैं ऐसे में ऑटोग्राफ देना उनके लिए रोजमर्रा की बात है। लेकिन मेगन को अब अपनी ये आदत बदलनी होगी। अब जब भी उनके फैन ऑटोग्राफ की डिमांड करेंगे, तो उन्हें प्यार से जवाब देना होगा कि उन्हें इसकी इजाजत नहीं है। 

 

meghan wedding  dress के लिए इमेज परिणाम

Created On :   20 May 2018 6:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story