इन 5 आदतों से हो सकता है कोरोनावायरस, जाने कैसे बचें

These 5 habits can cause corona how to avoid  one of the habit will reduce immunity
इन 5 आदतों से हो सकता है कोरोनावायरस, जाने कैसे बचें
इन 5 आदतों से हो सकता है कोरोनावायरस, जाने कैसे बचें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस से बचने की तमाम सावधानियों के बीच हमारी कुछ ऐसी बुरी आदतें हो सकती हैं, जो इन सावधानियों पर पानी फेर देंगी। कोरोनावायरस से बचाव के लिए हाथ धोने, मास्क पहनने, सैनिटाइजर इस्तेमाल करने जैसी सावधानियों के बीच इन 5 बुरी आदतों के बारें में जानना भी जरूरी है, जो कोरोनावायरस को फैलाने और उसके लक्षणों को बढ़ाने का काम कर सकती हैं।

Coronavirus: जानिए आखिर क्यों इस मॉडल ने पहनी मास्क वाली बिकनी? देखे फोटो

इनमें सबसे पहले है-

ट्रंप ने लगाया WHO पर आरोप, कहा- कोरोना पर WHO ने लिया चीन का पक्ष

स्मोकिंग: नॉन स्मोकर की तुलना में इन्हें खतरा तीन गुना ज्यादा 
क्यों खतरनाक: सिगरेट या अन्य तरह का धूम्रपान सीधे फेफड़ो पर असर करता है। दरअसल एक न्यूज के अनुसार चीन में 1099 कोरोना मरीजो का अध्ययन किया गया। स्टडी में सामने आया कि स्मोकर्स को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ हुई और यहां तक कि उनके मरने की आशंका भी स्मोकिंग न करने वालों की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।

Coronavirus Live Updates: मास्क पहनने को लेकर गलत जानकारी दे रहा है WHO? जानें क्या है सच

                              

आसिम रियाज के गाने पर शेफाली जरीवाला का कांटा लगा स्टाइल, देखें वीडियो

शराब पीना: फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है, संक्रमण का खतरा
क्यों खतरनाक: शराब को शरीर की रोगप्रतिरोधी क्षमता को कम करने वाला माना जाता है। ऐसी अफवाहें भी चल रही हैं कि एल्कोहल पीने से या शरीर पर छिड़कने से कोरोना से बचा जा सकता है। डबल्यूएचओ बता चुका है कि ये अफवाहें गलत हैं। अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (एनसीबीआई) के मुताबिक शराब का ज्यादा सेवन न्यूमोनिया की आशंका बढ़ाता है।

कोरोना वायरस: बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर Covid-19 पॉजिटिव, बिना जांच एयरपोर्ट से भागी

                             

Coronavirus Assessment: भारत में "कोरोना" का खतरा कम, जानें क्यों ?

विज्ञान क्या कहता है: फेफड़ों में सिलिया नाम का एक हिस्सा होता है, जो सांस लेने के लिए हवा का रास्ता साफ रखता है और उसे म्यूकस व धूल से बचाता है। शराब इसे नुकसान पहुंचाती है। संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।

कम नींद: कोरोना की आशंका 4.5 गुना जयादा बढ़ जाती है
क्यों खतरनाक: नींद पूरी ना होना कोरोनावायरस से ग्रसित होने की आशंका बढ़ा सकता है। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी का एक अध्ययन साबित कर चुका है कि नींद की कमी इम्यून सिस्टम कमजोर कर सकती है। वहीं यूके के नेशनल हेल्थ सर्विस का एक अध्ययन भा बताता है कि 7 घंटे से ज्यादा सोने वालों में 5 घंटेसे कम सोने वालों को जुकाम होने की आशंका 4.5 गुना जयादा है।

दावा: संयुक्त राष्ट्र ने कहा- "कोरोना" की वजह से दुनिया में आएगी सबसे बड़ी मंदी, भारत पर होगा कम असर

                              

Coronavirus Lockdown: युवक ने अपने कुत्ते को सैर कराने के लिए निकाली ऐसी तरकीब, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

नाखून चबाना: लंबे नाखून हों तो 20 सेकंड हाथ धोना भी बेकार
क्यों खतरनाक: घबराहट में या आमतौर पर भी, कई लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है। एक्सपर्टस मानते हैं कि नाखून भी वायरस का घर हो सकते हैं। खासतौर पर लंबे और नेलपॉलिश वाले नाखून। वेबएमडी की मेडिकल एडिटर डॉ. नेहा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर लंबे नाखून हैं तो आपका 20 सेकंड हाथ धोना भी बेकार जा सकता है। एक्सपर्टस के मुताबिक  दरअसल कोरोना वायरस की सााइज लगभग 125 नैनोमीटर है। इतने आकार का वायरस नाखून के अंदर और यहां तक कि उखड़ते हुए नेल पॉलिश की दरारों में भी रह सकता है। यहां से खाना खाते समय या चेहरे को छूने से वायरस नाखूनों से निकलकर विभिन्न सतहों पर भी फैल सकता है।

Video: "कोरोना" से बचाव का तरीका बता रही थीं TMC सांसद नुसरत जहां, इस वजह से हुईं ट्रोल

                             

टेलीविजन: लॉकडाउन में घर से बाहर निकले सुनील ग्रोवर, पड़े पुलिस के डंडे

क्या करें: नाखून छोटे रखें। सीडीसी हेल्थकेयर से जुड़े लोगों को 6 मिमी तक ही लंबे नाखून रखने की सलाह देता है। महामारी के इस समय में नाखून बिल्कुल छोटे ही रखें हाथ धोते समय, इन्हें अच्छे से धोएं।

चेहरा छूने से जुड़ी इन आदतों से भी बचें

बालों में बार-बार हाथ फेरना: यह वायरस बालों में कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटों तक बालों में रह सकता है। हाथ फेरने पर यह बालों से हाथ और फिर चेहरे तक जा सकता है। इसी तरह दाढ़ी में हाथ फेरना भी घातक हो सकता है। यही वजह है कि यूके  में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पुरूषों को क्लीन शेव में रहने की साह दी जा रही है।

बॉलीवुड: कैटरीना कैफ ने जिम में आलिया भट्ट का किया बुरा हाल, देखें Video

                               

कोरोनावायरस: बॉलीवुड में कई फिल्मों की रिलीज डेट टली, 800 करोड़ तक हो सकता है नुकसान

नाखून से दांत साफ करना: जैसा कि बताया गया है कि नाखून भी वायरस के कैरियर हो सकते हैं, इसलिए इमसे दांत साफ करन की आदत से बचना चाहिए। आप चाहें तो प्लॉस इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोरोनावायरस: बी-टाउन सितारों ने किया खुद को घर में कैद, सोशल मीडिया पर वीडियों शेयर कर दिखाया टैलेंट

                             

सत्ता परिवर्तन: कांग्रेस के हाथ से निकला मध्यप्रदेश, अब खिलेगा "कमल" क्योंकि मुरझाए "नाथ"

पिंपल्स फोड़ना: पिंपलस फोड़ना यानी चेहरे को हाथ लगाना। इससे कोरोना वायरस के फैलने की आशंका बढ़ सकती है।  

कोरोनावायरस प्रभाव: इंडिगो ने की कर्मचारियों के लिए वेतन कटौती की घोषणा

                               

Rajpal Yadav Birthday: 49 साल के हुए राजपाल यादव, जल्द ही भूल- भुलैया-2 में नजर आएंगे

Created On :   3 April 2020 11:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story