सिर्फ विराट ही नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी भी 2017 में हो चुके हैं 'एक से दो'

सिर्फ विराट ही नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी भी 2017 में हो चुके हैं 'एक से दो'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल-2017 अब अपने आखिरी दौर में है और 5 दिन बार 2018 की शुरुआत हो जाएगी। खेल के लिहाज से देखा जाए, तो साल 2017 बहुत अच्छा रहा। इसके साथ ही कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जो 2016 में तो अकेले थे, लेकिन 2017 में एक से दो हो गए। यानी की शादी के बंधन में बंध गए। इनमें इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली तो है हीं, साथ ही और भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस साल शादी कर ली। बात चाहे जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी की हो, या फिर भुवनेश्वर-नुपुर की। इसके साथ ही फुटबॉल स्टार लियोनेस मैसी भी इस साल शादी के बंधन में बंध गए। आइए जानते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी हैं, जो इस साल एक से दो हो गए।


1. विराट कोहली - अनुष्का शर्मा : 

Image result for virushka

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस वक्त मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल में से एक हैं। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशन में थे और फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। दोनों ने इस साल 11 दिसंबर को भारत से हजारों किलोमीटर दूर जाकर इटली में शादी की। इन दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। शादी के आखिरी मिनट तक विराट-अनुष्का की शादी सीक्रेट ही रही और फाइनली इन दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी के बारे में खुलासा किया। विराट-अनुष्का की शादी का पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में हुआ था, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। अब दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होना है, जिसमें बॉलीवुड और स्पोर्ट्स की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

2. जहीर खान - सागरिका घाटगे : 

Image result for जहीर खान - सागरिका घाटगे

टीम इंडिया के फॉर्मर फास्ट बॉलर जहीर खान और चक दे गर्ल सागरिका घाटगे की शादी भी खूब सुर्खियों में रही। जहीर और सागरिका भी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों के रिलेशन के बारे में तब पता चला, जब अप्रैल में जहीर खान IPL बीच में ही छोड़कर छुट्टियों पर चले गए थे। इसके बाद अप्रैल में ही इन दोनों ने सगाई कर ली। जहीर-सागरिका ने 23 नवंबर को कोर्ट मैरिज की थी और 27 नवंबर को मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन दिया था। इनके रिसेप्शन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह समेत कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड की हस्तियां पहुंची थी।

3. भुवनेश्वर कुमार - नुपुर नागर : 

Image result for  भुवनेश्वर कुमार - नुपुर नागर

टीम इंडिया के बेस्ट बॉलर में से एक माने जाने वाले भुवनेश्वर कुमार भी इस साल शादी के बंधन में बंध गए। भुवनेश्वर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नुपुर नागर से इसी साल 23 नवंबर को शादी की। भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। यहां तक कि दोनों का घर भी मेरठ में आसपास ही था। इतना ही नहीं, इन दोनों के पिता भी पुलिस की नौकरी ही किया करते थे। मेरठ की गलियों में इन दोनों का प्यार शुरू हुआ था, काफी लंबे समय तक चलता रहा। बता दें कि भुवनेश्वर की वाइफ नुपुर नोएडा में एक कंपनी में जॉब करती हैं।

4. साक्षी मलिक - सत्यव्रत कादियान : 

Image result for साक्षी मलिक - सत्यव्रत कादियान

रियो ओलंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली रेसलर साक्षी मलिक भी इस साल शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने इसी साल 2 अप्रैल 2017 को सत्यव्रत कादियान से शादी की। सत्यव्रत भी रेसलर रह चुके हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं। बता दें कि सत्यव्रत, साक्षी से 2 साल छोटे हैं।

5. लियोनेल मैसी - एंटोनेला रोकुजो :

Image result for लियोनेल मैसी - एंटोनेला रोकुजो

अर्जेंटिना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मैसी ने भी इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। मैसी ने 30 जून 2017 को अपनी बचपन की दोस्त एंटोनेला रोकुजो से शादी की। एंटोनेला और मैसी एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बताया जाता है कि बचपन में मैसी ने अपने टीम के साथी खिलाड़ी की बहन को देखा और प्यार कर बैठे थे। इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इतना ही नहीं, शादी से पहले मैसी और एंटोनेला काफी लंबे वक्त तक लिव-इन में भी रह चुके हैं। 

Created On :   26 Dec 2017 8:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story