समर वेकेशंस पर बच्चों को इन जगह पर ले जाना न भूलें 

समर वेकेशंस पर बच्चों को इन जगह पर ले जाना न भूलें 

 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बच्चों के समर वेकेशंस का वक्त अब नजदीक आ गया है। जाहिर सी बात है कि इस मौके पर फैमिली ट्रिप पर जाने की प्लानिंग चल ही रही होगी। अलग-अलग स्थानों की यात्रा बच्चों के मन में आत्मविश्वास और बाहरी दुनिया को जानने का मौका देती है। ऐसे में अगर आप ट्रिप को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो हम आपको बताते हैं इंडिया की उन जगहों के बारे में, जहां आप अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय करेंगे। 

 

 

फूलों की घाटी, उत्तराखंड

ये बद्रीनाथ मंदिर के पास ऋषिकेश से 300 किमी उत्तर पश्चिमी हिमालय में स्थित है। ये ट्रेकिंग मार्ग एक शानदार राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरता है। ठण्ड के समय ये वैली बर्फ की चादर ओढ़े रहती है। लेकिन गर्मियों के वक्त सारी बर्फ पिघलकर इस वैली को खूबसूरत फूलों और वादियों से भर देती है। 

 

 

चेम्ब्रा पीक, केरल

बैंगलोर से 312 किमी की दूरी पर है चेम्ब्रा पीक, जिसके ट्रेकिंग ट्रेल को पूरा करने के लिए चार घंटे लगते है। ये ट्रेल वायनाड रेंज के आसपास सुंदर पहाड़ियों से गुजरता है। यहां पर चाय बागान, पहाड़ और जंगल आपको प्रकृति से जोड़े रखेंगे। इन ट्रेक्स पर बादल जमीन को छूते हुए दिखाई देंगे। 

 

 

तदीयंडमूल, कूर्ग

तदीयंडमूल कर्नाटक राज्य के कुर्ग जिले की सबसे ऊंची चोटी है। जिसकी ऊंचाई लगभग 5740 फीट है। यहां पर पैदल यात्रियों के लिए बना रास्ता घास के मैदानों और शोला जंगलो के बीच से गुजरता है। 

 

 

चोपता चंद्रशिला, उत्तराखंड

चोपता की चंद्रशिला ट्रेक बाकि ट्रेक के मुकाबले आसान है। ये ट्रेक हरे घास के मैदान और विशाल पहाड़ी शिखर से घिरा हुआ है। यहां के नजारे देखने लायक होते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां आपको बर्ड स्पॉटिंग और पिकनिक स्पॉट्स भी देखने को मिलेगी। 

 

 

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, मुंबई

मुंबई जैसे कंक्रीट के शहर में रहने वाले लोगों के लिए संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस पार्क में आपको कई तरह के ट्रेक मिलेंगे जिनका नाम है शिलोंदा ट्रेल, मलाड ट्रेल लाइन, कन्हेरी ट्रेल, बम्बू हट ट्रेल, हाइएस्ट प्वाइंट ट्रेल, कश्मीरिया ट्रेक, और नागला ब्लॉक। यहां का हर  ट्रेक आपको एक अलग अनुभव देगा। 

Created On :   17 March 2018 7:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story