दुनिया के वो खूबसूरत देश, जहां मिलेगा जिंदगी का असली मजा 

दुनिया के वो खूबसूरत देश, जहां मिलेगा जिंदगी का असली मजा 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। इंसान अपनी सभ्यता की शुरुआत से ही इस दुनिया में रहने के लिए सबसे अच्छी जगह की तलाश में रहा है। खूबसूरत वादियां, सुहाना मौसम और दिलकश नजारों के बीच उसे हमेशा सुकून मिलता है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि वो कौन से देश हैं जहां पर बसना सबसे अच्छा होगा और कहां जिंदगी जीने का असली मजा मिलेगा।

हालही में यूनाइटेड नेशंस ने 2018 की ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में दुनिया के उन देशों को शामिल किया गया है जो इंसान के रहने के लिए सबसे बेहतर हैं। आईये नजर डालते हैं इस लिस्ट में शामिल देशों पर

1. हॉन्ग कॉन्ग - ऊंची-ऊंची इमारतें, जगमगाते बाजार और जीने के लिए साफ-सुथरा माहौल। हॉन्ग कॉन्ग अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से इस लिस्ट में टॉप पर है। इसके अलावा इस देश के बाशिंदों की उम्र भी बहुत लम्बी है, करीब 84 वर्ष।

   

2. यूएसए - अगर आप मोटी सैलरी के तलबगार हैं और भौतिक सुख सुविधाओं का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो दुनिया के नक्शे पर आपके लिए अमेरिका से बेहतर कोई और देश नहीं है। यहां  पर औसत सैलरी $53,245 यानी करीब 34 लाख रुपये सालाना है। 

 

 

3. कनाडा - अगर आप अपने लिए या अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा चाहते हैं तो फिर कनाडा में बसना फायदेमंद है। यहां पर दुनिया की कुछ सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं। 

 

 

4. आइसलैंड - इस देश का नाम सुनते ही कड़कड़ाती ठंड का एहसास होने लगता है,लेकिन यहां रहने वाले बाशिंदों की जिंदगी भी दूसरे देशो के मुकाबले काफी बेहतर है। यहां पर औसत आयु 82.7 साल है। 

 

 

5. आयरलैंड - हम सभी ऐसी जगह पर घर बनाना चाहते हैं जो अपराध मुक्त हो। इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे कम क्राइम वाला देश है आयरलैंड। तो अमन पसंद लोगों के लिए इस देश से अच्छा कोई और देश नहीं है। 

 

 

6. नीदरलैंड - दुनिया कितनी भी मॉडर्न क्यों न हो जाये, लेकिन आज भी कई देशों में महिलाओं और पुरुषों में किसी न किसी तरह भेदभाव किया ही जाता है। खासतौर पर आय के मामले में तो ऐसा होता ही है,लेकिन नीदरलैंड ऐसा देश है जहां महिलाओं और पुरुषों की आय सामान होती है। लैंगिक समानता में ये देश काफी आगे है।

 

   

7. सिंगापुर - यहां रहने वाले बाशिंदों की लम्बी उम्र इसे खास बनाती है। यहां की मेडिकल सुविधाएं दूसरे कई देशों की तुलना में बेहतर हैं। यहां नागरिकों की औसत उम्र 83 साल है।

 

 

8. स्विट्जरलैंड - इस देश को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। पर्यटकों के बीच ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। स्वास्थ्य के आधार पर भी स्विट्जरलैंड सबसे अव्वल है। यहां पर लोग औसतन 83 वर्ष तक जीते हैं।

 

 

Created On :   31 Jan 2018 8:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story