एक्सरसाइज के पहले और बाद लें ये आहार, होंगे कई फायदे

These foods will be many benefits before and after the exercise
एक्सरसाइज के पहले और बाद लें ये आहार, होंगे कई फायदे
एक्सरसाइज के पहले और बाद लें ये आहार, होंगे कई फायदे

डिजिटल डेस्क,भोपास। फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज और स्ट्रिक्ट डाइट ही सब कुछ नहीं होती हैं। इसके साथ जरूरी होती है सही प्लानिंग, एक्सरसाइज की भी और डाइट की भी। आप जो भी खाते हैं उसका सीधा असर एक्सरसाइज और उसके नतीजों पर पड़ता है। इसलिए इन दोनों का तालमेल बैठाने के लिए जरूरी है सही प्लानिंग।

वर्क आउट और एक्सराइजके बारे में आपका च्रेंनर आपको बखूबी बताता होगा। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपको एक्सर्साइज से पहले या तुरंत बाद लेनी चाहिए। जिससे आपको एक्सर्साइज का पूरा फायदा मिल सके।

ओटमील- वर्कआउट से पहले ओटमील खाने से ब्लड में शुगर का फ्लो धीरे-धीरे होता है। प्री-वर्कआउट स्नैक्स के तौर पर इसे किसी फल के साथ भी खाया जा सकता है। फल मिलाने से इसमें तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है। इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे। 

सेब- सेब आपको जरूरी विटामिन और पोषक तत्व मुहैया कराता है। इसमें मिनरल और एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं। ये न केवल लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है बल्कि ऊर्जा के स्तर को भी बनाए रखता है। सेब के टुकड़ों पर पीनट बटर डालकर खाएं। इसे भी आप वर्क आउट से पहले खाएं।

चॉकलेट मिल्क- वर्कआउट के बाद चॉकलेट मिल्क लेना बहुत फायदेमंद है। इसमें मांसपेशियों की रिकवरी के लिए जरूरी कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मौजूद होते हैं। पसीना निकलने से शरीर में सोडियम, शुगर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। चॉकलेट मिल्क इस कमी को पूरा करने में सक्षम है। 

बनाना टोस्ट- केले के साथ होलवीट ब्रेड का टोस्ट आपको कार्बोहाइड्रेट तो देगा ही साथ ही ये आसानी से पच भी जाएगा। कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट आपको काम करने के लिए भरपूर ऊर्जा देगा। इसके साथ ही केला इसकी पौष्टिकता में इजाफा करेगा। इसे आप एक्सर्साइज खत्म करने के बाद भूख लगने पर ले।

ऑमलेट- सब्जियों से भरपूर ऑमलेट को अपनी प्लेट का हिस्सा बनाएं। इसमें अवाकाडो जैसा कोई भी प्रोटीन से भरपूर फल भी मिलाया जा सकता है। इसके साथ ही यह आपको विटमिन ए, डी, ई और के भी देता है। यह ऑमलेट भी आपको व्यायाम के बाद खाना चाहिये।
 

Created On :   26 Aug 2017 8:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story