इन लड़कों के जुगाड़ को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें VIDEO

These little boy re-use old tires and make this amazing vehicle, watch video
इन लड़कों के जुगाड़ को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें VIDEO
इन लड़कों के जुगाड़ को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गाड़ी की बात करें तो आज के समय में बड़ी बड़ी लग्जरी गाड़ियां दिमाग में आने लगती हैं, लेकिन एक वो भी समय था जब परिवहन के कुछ ही साधन थे। या तो लोग बैल गाड़ी का इस्तेमाल करते थे, या फिर घोड़ा गाड़ी का और जिनके पास ये साधन उपलब्ध नहीं होते थे वो पैदल की कई किलोमीटर की यात्रा तय करते थे। धीरे-धीरे आविष्कारों ने लोगों को सुकून और सुविधा से जिंदगी जीने के कई विकल्प दे दिए हैं। आजकल पुराने समय की गाड़ियां सिर्फ म्यूजियम में ही नजर आती हैं। हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ बच्चे न घोड़ा न बैल बल्कि दो कुत्तों से पहिए जोड़कर सवारी कर रहे हैं।

पुरानी साइकिल के पहियों से बनाया जुगाड़

कहते हैं कि कल इन बच्चों में ही बसता है। अब देखिए जो कोई सोच भी नहीं सकता वो इन बच्चों ने कर के दिखा दिया है। वो सवारी कर रहे हैं वो भी अपने खुद के हाथों से बनाई कुत्ता गाड़ी में। ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी अभी नहीं है लेकिन इन बच्चों के कारनामे ने इनको पहचान दिला दी है और उनका ये वीडियो आजकल जमकर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में इन बच्चों ने साइकिल के पुराने पहियों को जोड़कर दो डॉग्स को उनसे बांध दिया है। इन बच्चों में एक उन पर बैठ कर सवारी तक कर रहा है और उसके साथ 3-4 बच्चे भी दौड़ लगा रहे हैं। थोड़ी देर बाद उन दो डॉग में एक डॉग रस्सी छुड़ा कर भाग जाता है। ऐसे में एक बच्चा उसे पकड़ने के लिए दौड़ भी लगाता है लेकिन अब इतने बड़े डॉग से जीत पाना तो वाकई मुश्किल है। ये वीडियो बाइक पर जा रहे किसी व्यक्ति ने बनाया है। जिसमें ये सारा वाकया साफ समझा जा सकता है।

हैरान करने के साथ साथ गुदगुदाया

इस वीडियो को देखकर सब हैरान तो हो रहे हैं, लेकिन साथ ही ये वीडियो उनको गुदगुदाने का काम भी कर रहा है। सभी उनकी इस हरकत पर खूब हंस रहे हैं।

Created On :   4 Nov 2017 8:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story