साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गाते हैं ये बच्चे, देखें अद्भुत नजारा 

They sing the national anthem of india in sign language
साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गाते हैं ये बच्चे, देखें अद्भुत नजारा 
साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गाते हैं ये बच्चे, देखें अद्भुत नजारा 

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। आपने कभी किसी को साइन लैंग्वेज में गाते हुए सुना है, संभवतः सुना ही होगा, लेकिन हम आपको आज जिन बच्चों से रूबरू करा रहे हैं। वे साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गाते हैं। आप उन्हें देखकर निश्चित ही आश्चर्य में पड़ जाएंगे। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक ऐसा ही स्कूल है। जहां ये बच्चे रोज ही राष्ट्रगान गाते हैं वह भी साइन लैंग्वेज में। 

कतार में खड़े होकर

दरअसल, प्रदेश के जबलपुर शहर में दिव्यांगों के लिए एक विशेष स्कूल हैए जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल। कतार में खड़े होकर जब ये साइन लैंग्वेज में गाना शुरू करते हैं तो इनकी भाव व मुद्राएं देखते ही बनता है। इन बच्चों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

अपनी भाषा में  करते हैं व्यक्त 

बोलने और सुनने में अक्षम ये बच्चे राष्ट्रगीत में वर्णित शब्दों अपनी भाषा में  व्यक्त करते हैं। देशभक्ति का यह नजारा स्कूल परिसर में प्रतिदिन ही देखने मिलता है।  
 

नोटः राष्ट्रगान के सम्मान में कृपया खड़े हो जाएं।

Created On :   22 Aug 2017 4:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story