आंबेडकर ने कहा - महाराष्ट्र में भी हो सकते कश्मीर जैसे हालात, एमसीपी-कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी विचार

Things like Kashmir will happen in Maharashtra, Ambedkar hope big Coalition
आंबेडकर ने कहा - महाराष्ट्र में भी हो सकते कश्मीर जैसे हालात, एमसीपी-कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी विचार
आंबेडकर ने कहा - महाराष्ट्र में भी हो सकते कश्मीर जैसे हालात, एमसीपी-कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी विचार

डिजिटल डेस्क, पुणे। भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वंचित बहुजन आघाडी की स्थापना हो रही है। इसमें सभी बहुजन संगठनों को शामिल किया जाएगा। 27 तारीख से राज्य के हर जिले में जाकर इसका प्रचार शुरू हो रहा है। BJP के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। ऐसे में लोग कांग्रेस को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि उनके अकेले के कांग्रेस के हाथ देश सौंपना जनता स्वीकार नहीं करेगी। ऐसे में दूसरा विकल्प भी तलाशा जा रहा है।

ऐसा हुआ तो एक साथ आ सकते हैं
BJP के खिलाफ महागठबंधन के लिए अपील की जा रही है, लेकिन कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए कुछ शर्तों पर विचार हो सकता है। जिसपर इकठ्‌ठा हो सकते हैं। प्रगतिशील पार्टियों के तौर पर कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि गठबंधन करना हो तो लोकसभा के दो सीट धनगर, दो सीट माली और दाे सीट भटक्या दे दी जाए। ऐसा हुआ तो एक साथ आ सकते हैं।

महाराष्ट्र में भी हो सकते कश्मीर जैसे हालात
आंबेडकर ने कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र में कश्मीर जैसे ही हालात बन जाएंगे। जनता BJP से ऊब चुकी है। जनता देश के विकास के लिए नए विकल्प ढूंढ रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की कांग्रेस को वो आनेवाली सरकार के रूप में देख रही है। जनता को दूसरी सरकार बनाने के लिए विकल्प मिलेगा, तो वह BJP और कांग्रेस को कभी सरकार के रूप में नहीं देखना चाहेगी।

पुलिस कार्रवाई पर संदेह 
एल्गार परिषद के आयोजन को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में आंबेडकर ने कहा कि इतने महीनों तक पुलिस क्यों चुप बैठी थी। मारनेवाले कौन हैं यह पुलिस को पता है, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी से संबंधित होने की वजह से उनपर कार्रवाई नहीं की जा रही है।  
 

Created On :   20 Jun 2018 12:32 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story