मुंबई हादसा : पब का तीसरा मालिक अभिजीत मानकर भी गिरफ्तार

Third accused of one above pub include owners sanghvi brothers arrested
मुंबई हादसा : पब का तीसरा मालिक अभिजीत मानकर भी गिरफ्तार
मुंबई हादसा : पब का तीसरा मालिक अभिजीत मानकर भी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में 29 दिसंबर को कमला मिल्स में हुए अग्निकांड मामले में लगातार गिरफ्तारियों का सिलसिला चल रहा है। इस मामले में अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी कड़ी में घटना के बाद से फरार चल रहे ‘वन एबव’ पब के मालिकों- कृपेश सांघवी और जिगर सांघवी को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं तीसरे आरोपी अभिजीत मानकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने सट्टे बाज आरोपी विशाल कारिया को गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ के आधार पर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई। मंगलवार को गिरफ्तार हुए कारिया को पुलिस ने मजिस्ट्रेट आरएम कराडे के सामने पेश किया।

 

 

कमला मिल्स कंपाउंड हादसे में कुल 14 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के दौरान तीन पबों में भी आग लगी थी। एसीपी एस जयकुमार ने बताया कि इस घटना के बाद से फरार चल रहे सांघवी बंधुओं को यहां अंधेरी इलाके में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वन एवब पब के मालिकों सांघवी बंधुओं ओर अभिजीत मंकार को कथित रुप से शरण देने को लेकर एक होटल मालिक विशाल करिया को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके ठिकानों के बारे में सुराग देने पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। 

 

कमलामिल अग्निकांड मामला : गिरफ्तार आरोपी को 17 जनवरी तक पुलिस हिरासत

अभिजीत के अलावा मोजो रेस्त्रां के मालिक युग तुली भी फरार हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों को शरण देने वाले विकास कारिया से पूछताछ के दौरान पता चला कि सिंघवी बदर्स वकील से मिलने आने वाले हैं। पुलिस ने इसी जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों भाइयों की तलाश 2 जनवरी से कर रही थी, तब से ये दोनों फरार थे। इस मामले में बायकुला के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश शिंगठे ने बताया कि राकेश सांघवी और चचेरे भाई आदित्य सांघवी को आज (31 दिसंबर) गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके अन्य रिश्तेदार, महेंद्र सांघवी की तलाश की जा रही। इससे पहले मामले में पब के दोनों गिरफ्तार मैनेजरों केविन बाबा और लूपस से पूछताछ की जा चुकी है। 

Created On :   11 Jan 2018 4:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story