- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण : 14...
लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण : 14 सीटों के 61.30 फीसदी मतदाताओं ने डाला वोट
डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के 14 सीटों पर लगभग 61.30 प्रतिशत मतदान हुआ। जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगड, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माढा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीट पर वोटिंग हुई। सभी सीटों पर उत्साह से मतदान हुआ। किसी प्रकार की अनुसूचित घटना की जानकारी प्राप्त नहीं हुई। मंत्रालय में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शिंदे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग, महिला, युवक और वृद्ध मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया। शिंदे ने बताया कि तीसरे चरण में 4 मतदान केंद्रों का संचालन पूरी तरह से दिव्यांगों ने किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में इस्तेमाल में लाए जाने वाले 2280 वाहनों पर जीपीएस के जरिए निगरानी रखी गई। इन वाहनों में रिर्जव मशीनें रखी गई थीं। तीसरे चरण के मतदान के साथ ही कई दिग्गज उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है। तीसरे चरण में बारामती की सीट से सुप्रिया सुले, अहमदनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुजय विखे पाटील, सातारा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवार छत्रपति उदयनराजे भोसले, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से शिवसेना उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते और सुनील तटकरे समेत अन्य उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। लोकसभा के तीन चरणों को मिलाकर महाराष्ट्र में 48 में से 31 सीटों पर मतदान हो गया है। बाकी के 17 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 63.04 प्रतिशत, दूसरे चरण में 62.88 और तीसरे चरण में लगभग 61.30 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
लोकसभा क्षेत्र 2019 2014
जलगांव 58.00 58.00
रावेर 58.00 63.48
जालना 63.00 66.15
औरंगाबाद 61.87 61.85
रायगड 58.06 64.47
पुणे 53.00 54.14
बारामती 59.50 58.83
अहमदनगर 63.00 62.33
माढा 63.00 62.53
सांगली 64.00 63.52
सातारा 57.06 53.79
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग 62.26 65.56
कोल्हापुर 69.00 71.72
हातकणंगले 68.50 73.00
कुल 61.30 62.88
Created On :   23 April 2019 4:47 PM GMT