दुबई की जेल में सजा काट रही है इस एक्टर की वाइफ

This actors wife is serving a sentence in a Dubai jail.
दुबई की जेल में सजा काट रही है इस एक्टर की वाइफ
दुबई की जेल में सजा काट रही है इस एक्टर की वाइफ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कुछ वक्त पहले खबरें आई थीं कि टीवी एक्टर अमित टंडन अपनी वाइफ रूबी टंडन से तलाक लेने वाले हैं और वो रुूबी से अलग रह रहे हैं। लेकिन अब अमित के अपने वाइफ से अलग रहने की वजह का खुलासा हुआ है। दरअसल अमित की वाइफ इस वक्त दुबई की जेल में हैं। 

पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट रूबी पर दुबई में कुछ सरकारी अधिकारियों से बदतमीजी और धमकी देने का आरोप लगा है। वो एक महीने से दुबई के जेल में सजा काट रहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूबी की बेल एक बार रिजेक्‍ट भी हो चुकी है। वहीं कुछ समय पहले अमित, रूबी की मदद के लिए दुबई गए थे। 

व्रिकम भट्ट जैसे सेलिब्रिटीज हैं रूबी के क्‍लाइंट

अमित और रुबी की शादी को 10 साल हो चुके हैं और दोनों की एक 7 साल की बेटी भी हैं। रुबी डर्मेटोलॉजिस्ट हैं और उनका मुंबई में क्लीनिक है। उनकी क्‍लाइंट लिस्‍ट में मौनी रॉय, संजीदा शेख और व्रिकम भट्ट जैसे नाम शामिल है।

कौन हैं अमित टंडन?

अमित टंडन सबसे पहले "इंडियन आइडल सीजन 1" से चर्चा में आए थे। इसके बाद वो ये हैं मोहब्बतें, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, भाभी, अदालत सीजन 2, कैसा ये प्यार है, जरा नचके दिखा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। 

अमित टंडन का कहना है कि रूबी के साथ जो हो रहा है उसे देखकर वो बेहद निराश हैं। उम्मीद है कि रूबी को जल्द न्याय मिलेगा।

Created On :   11 Aug 2017 5:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story