पगड़ी की मैचिंग के लिए हर रंग की Rolls Royces है इस सिख के पास

पगड़ी की मैचिंग के लिए हर रंग की Rolls Royces है इस सिख के पास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैड में रहने वाला एक अरबपति सरदार इन दिनों सुर्खियों में है। सुर्खियों में रहने का कारण भी अनोखा है। दरअसल AlldayPA के मालिक रुबेन सिंह इंग्लैंड में रहने वाले एक बड़े कारोबारी हैं।  एक बार एक अंग्रेज ने उन पर  नस्लभेदी टिपण्णी कर उन्हें उनकी पगड़ी के लिए बेइज्जत किया था | इसके बदले में रुबेन सिंह ने उस अंग्रेज को चुनौती दी कि वो अपनी हर रंग की पगड़ी के लिए  पूरे एक हफ्ते एक नयी Rolls Royces ले कर दिखायेंगे| रुबेन सिंह ने ऐसा असल में कर दिखाया। यहां हम रुबेन सिंह की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिनमें उन्होंने पगड़ी के रंगों की मैचिंग की Rolls Royces के साथ दिख रहे हैं।

 

 

रुबेन सिंह को एक वक्त  ‘British Bill Gates’ कहा जाता था। उन्होंने अपनी जिंंदगी में बहुत से उतार चढ़ाव देखे हैं। रुबेन सिंह ने बहुत कम उम्र में अपनी एक क्लोथिंग लाइन Miss Attitude लांच की थी। जब वे पढ़ाई कर रहे थे, तब उनका कारोबार करीब 10 मिलियन पौंड से अधिक कीमत का था, लेकिन एक खराब वक्त में उन्हें केवल 1 पौंड में अपना पूरा रिटेल कारोबार बेचना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें अपनी कंपनी AllDayPA से भी हाथ धोना पड़ा और 2007 में उन्हें दीवालिया घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने धमाकेदार वापसी की और AllDayPA पर 2015 में मालिकाना हक हासिल कर लिए। इस कंपनी के पास अभी 500 कर्मचारी हैं।

 

Image result for reuben singh

 

काफी समय से भारतीय मूल के कारोबारियों नें पश्चिम में काफी नाम कमाया है। इनमें से कई ने Rolls Royces और Bentleys जैसी महंगी कारों पर खूब खर्चा किया है। 2017 में एक भारतीय कारोबारी तब खबरों में आया जब उसने Dubai में अपनी Rolls Royce के VIP रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए करीब 60 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे।

Rolls Royce एक super luxury car है और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है। ये कारें खरीददार की जरुरत के हिसाब से बनायीं गयी हैं और इसकी लेदर और ग्लास भी कस्टमाइज्ड हैं।  Rolls Royces भारत में भी मार्किट में उपलब्ध हैं और इसका सबसे सस्ता Ghost Series II मॉडल Rs. 4.67 करोड़ का है। Phantom Drophead Coupe भारत में Rolls Royce की सबसे महंगी कार है और इसकी कीमत Rs 8.38 करोड़ है। भारत में Ambani ऐसी एक कार के मालिक हैं।

Created On :   28 Jan 2018 2:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story