जानिए इस दिवाली किस राशि वालों को मिलेगा खास तोहफा? 

this Diwali will be proven very auspicious to these zodiac signs
जानिए इस दिवाली किस राशि वालों को मिलेगा खास तोहफा? 
जानिए इस दिवाली किस राशि वालों को मिलेगा खास तोहफा? 

डिजिटल डेस्क । दिवाली यानि 7 नंवबर 2018 दिन बुधवार को इस बार एक नहीं कई विशेष योग बन रहे हैं। ये योग जनसामान्य को शुभ फल देने वाले हैं। इस बार दिवाली का पर्व सौभाग्य व धूम्र योग में मनाया जाएगा। इस योग में की गई लक्ष्मी पूजा सुख-समृद्धि, धन-वैभव दिलाने वाली रहेगी। दिवाली की पूजा स्वाति नक्षत्र में होगी, जिसके स्वामी राहू हैं। राहू इस समय कर्क राशि में स्थित है। इसलिए देश के लिए ये दिवाली महत्वपूर्ण रहेगी। सभी और आनंद रहेगा एवं व्यापार में उन्नति होगी। इस बार दिवाली पर राहू कर्क राशि में रहेगा एवं गुरु वृश्चिक में रहेगा। ये योग इससे पहले 1885 में बना था। उस समय भी राहु कर्क राशि व गुरु वृश्चिक राशि में था। इसके बाद ये योग दोबारा 131 साल बाद सन 2145 में बनेगा। ज्योतिष पंचांग के अनुसार, गुरु वृश्चिक राशि में व राहु कर्क राशि में रहने से लक्ष्मी प्राप्ति के लिये किये गये उपायों में सफलता मिलेगी। 

राहु की स्थिति के कारण दिवाली के दिन किए गए तांत्रिक प्रयोग सिद्ध होंगे। दिवाली पर इन योगों से लाभ, महा पर्व योग, सौभाग्य, बुधादित्य एवं धूम्र योग बन रहा है। ये चार योग बहुत ही शुभ हैं। इन योगों में की गई लक्ष्मी पूजा से हर प्रकार के सुखों की प्राप्ति संभव है। ये योग धन लाभ के लिए भी बहुत शुभ माने गए हैं। अनाज, किराना, धातु व राजनीति से जुड़े लोगों के लिये ये योग बहुत शुभ रहेंगे।

 

मेष 

इस दिवाली पर सूर्य नीच का होकर एवं चंद्र तुला से राशि पर दृष्टि डालेगा। समय अच्छा रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्च अधिक होगा, किंतु आय भी बेहतर रहेगी। व्यापार में कुछ नया करने को मिल सकता है। प्रेम में सफलता मिलेगी।

उपाय

1 गणेशजी को बेसन-बूंदी के सवा किलो लड्डू चढ़ाकर बच्चों में बांट दें।
2 भैरव मंदिर में दो रंगीन कम्बल दान दें।
3 दक्षिण दिशा में- लाल बल्व जलाएं।

 

वृषभ 

इस दिवाली पर शनि की दृष्टि एवं सप्तम गुरु बेकार की बातों में उलझा सकता है। समयनुसार चलने में कठिनाई हो सकती है। बुरी आदतें आकर्षित कर सकती हैं। बच कर रहें। अच्छी संगत करें। जुआ-सट्टे से दूर रहें।

उपाय

1 किसी भी धर्मस्थल पर सवा किलो गुड़ लाल कपड़े में लपेटकर दान दें।
2 निर्धन व्यक्तियों, विशेषकर बच्चों में रेवड़ियां बांटें। 
3 घर के दक्षिण दिशा में लाल रंग का बल्व जलायें।

 

मिथुन 

इस दिवाली पर सातवा शनि उत्साह बढ़ाएगा। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। नए दोस्त बनेंगे व कोई बड़ा काम होने की संभावना है। जमीन संबंधी काम में भी सफलता मिल सकती है।

उपाय

1 पक्षियों को सात प्रकार के अनाज खिलायें। 
2 बुजुर्ग व्यक्तियों को सुन्दर वस्त्र भेंट करें।
3 घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीया जलायें।

 

कर्क 

इस दिवाली पर पांचवा गुरु होने के कारण दिवाली पर कोई अच्छी खबर आ सकती है। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही किसी रोग का शिकार भी हो सकते है। धूल एवं धुएं से बचें। आय अच्छी रहेगी एवं परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

1 हनुमान मंदिर में नैवेद्य लगाएं।
2 सवा किलो काली उड़द अपने पर से उतारकर निर्धन व्यक्ति को दें या एकांत में छोड़ें।
3 तेल लगाकर कुत्ते को रोटी खिलाएं।

 

सिंह 

इस दिवाली पर गुरु का चतुर्थ भाव में होने से दिवाली पर कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धन की आवक सुधर जाएगी एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कई बड़े कार्यों का आरंभ हो सकता है। परिवार सहयोग करेगा एवं संतान भी अनुकूल रहेगी।

1 सात तरह के अनाज अपने पर से उतारकर मांगने वाले को दें। कुछ सिक्के साथ में रखें।
2 तिल्ली की गुड़ वाली रेवड़ी, गजक, लड्डू दान करें।
3 नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीया जलाएं।

 

कन्या 

इस दिवाली पर कन्या राशि से तीसरा गुरु एवं तुला का शुक्र के साथ राहु का गोचर भी कर्क राशि में रहेगा। 131 साल के योग का कन्या राशि पर प्रभाव रहेगा। इस दिवाली पर योग्यता का विकास होगा। चंद्र का गोचर आय को बडायेगा। जमीन से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक संबंध में सुधार होगा।
 

उपाय

1 कोढ़ियों को भोजन दान करें।
2 बुजुर्ग व्यक्तियों को वस्त्रादि दें।
3 शनि मंदिर में दीया जलाएं।

 

तुला 

इस दिवाली पर तुला राशी वालो को पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान हो सकते हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा। नए काम का आरंभ हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति का योग भी बन सकता है।

उपाय

1 गणेश मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
2 गाय को घी-गुड़ लगाकर ताज़ी रोटी खिलायें।
3 काले तिल मिले जल से शिवजी का अभिषेक करें, पश्चात शुद्ध जल से स्नान करवाएं।

 

वृश्चिक

इस दिवाली पर समय अच्छा रहेगा एवं आय होगी साथ ही खर्च भी होता रहेगा। चिंताएं समाप्त होने का नाम नहीं लेंगी। अज्ञात भय बना रहेगा। कर्ज संबंधी कोई समस्या है तो उसका हल हो सकता है। किसी नए काम में हाथ नही डालें। प्रेम में नकारात्मकता मिलेगी।

उपाय

1 दो रंगीन कम्बल दान करें।
2 लाल पुष्प, कुंकु इत्यादि से बाल-सूर्य को अर्घ्य दें। 21 बार गायत्री मंत्र का जप करें।
3 घर के ब्रह्मस्थल पर एक चौमुखा दीपक घी का पूरी रात जलता रहे, ऐसी व्यवस्था कर दीपक जलाएं।

 

धनु 

इस दिवाली पर सूर्य एवं चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होने से। येसमय संभलकर रहने का होगा। शनि की साडेसाती के कारण वाहन चलाते समय सावधानी रखें व जोखिम भरा कोई काम न करें। साथ ही रुपए के लेन-देन में भी सावधानी रखें।

उपाय

1 पीपल में मीठा जल स्टील के लोटे से चढ़ायें तथा तेल का दीपक जलायें।
2 दक्षिण-पश्चिम में सरसों के तेल का दीपक लगायें।
3 गाय को मीठा मिलाकर रोटी खिलायें।

 

मकर 

इस दिवाली पर मकर राशी वालों को भाग्य का साथ नहीं मिल पायेगा कोई बुरी खबर सुनने में आ सकती हैं। रुके हुए काम भी अटक सकते हैं। इस समय आत्मविश्वास कुछ कमजोर रहेगा। अगर कोई पुराना रोग है तो इस समय उबर सकता है। ये दिवाली आपके लिए कुछ ठीक नहीं है।

उपाय

1 मसूर की दाल हरिजन को दक्षिणा समेत दान करें।
2 लक्ष्मीपूजन में तिल के लड्डू जरूर चढ़ायें।
3 दक्षिण दिशा में लाल रंग का बल्ब जलाएं।

 

कुंभ 

इस दिवाली पर कुंभ राशी वालो को आय बहुत अच्छी रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। योग्यता के अनुसार काम मिलेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम अधिक हो सकता है। त्वचा संबंधी रोग भी हो सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा।

उपाय

1 पक्षियों को दाना चुगायें।
2 रुद्राभिषेक दुग्ध चंदन मिश्रित जल से करें।
3 पश्चिम-दक्षिण में सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलायें।

 

मीन 

इस दिवाली पर मीन राशि वालों के खर्चे अधिक होंगे एवं संतान की चिंता हो सकती है। किसी रोग से प्रभावित हो सकते हैं। विरोधी प्रभाव डालने का प्रयास कर सकते हैं। दिवाली के बाद कुछ आराम मिलने की संभावना है। किसी को कमजोर नही समझें एवं सब पर नजर बनाकर रखें।

उपाय

1 तेल लगी ताज़ी रोटी तीन काले कुत्तों को खिलायें।
2 शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाकर काली तिल या उड़द का दान करें।
3 शनि महाराज का तेल से अभिषेक करवायें।
 

Created On :   6 Nov 2018 8:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story