हर कोई चाहता है अपने आशियाने का इंटीरियर खूबसूरत बनाना

हर कोई चाहता है अपने आशियाने का इंटीरियर खूबसूरत बनाना
हर कोई चाहता है अपने आशियाने का इंटीरियर खूबसूरत बनाना
हर कोई चाहता है अपने आशियाने का इंटीरियर खूबसूरत बनाना

डिजिटल डेस्क। पार्टी कल्चर में घरों का इंटीरियर डेकोरेशन ट्रेंड भी प्रभावित हो रहा है। घर का इंटीरियर खूबसूरत बनाना हर किसी का सपना होता है। आमतौर पर लोग अपने आशियाने को सजाने में कई कंसेप्ट पर काम करते हैं। अब वो दिन बीत गए जब सिर्फ होली-दिवाली पर ही घरों की सजावट होती थी। इंटीरियर फील्ड में अब इस कदर बदलाव आ गया है कि लोग घरों में रोज नयापन चाहते हैं। इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में है घरों में की गई सजावट को रंगों के माध्यम से बदलना। सिर्फ कुछ बदलावों से घरों के पूरे लुक में बदलाव लाने का यह तरीका लोगों को इसलिए भी पंसद रहा है क्योंकि अब हर हफ्ते इंटीरियर बदलने का चलन हो गया है। नया वीकएंड, नया लुक। बताते हैं आपको कुछ टिप्स, जिससे आप भी अपने घर के इंटीरियर को खूबसूरत बना सकते हैं। 

 लोग रेस्टोरेंट व क्लबों के भारी खर्च से बचने के लिए घरों में ही पार्टी करने लगे हैं। ऐसे में हर बार घरों को नया लुक देने के लिए लोग इंटीरियर डेकोरेटर्स का सहारा लेते हैं। डेकोरेटर्स लोगों को कम खर्च में बेहतरीन व अलग लुक्स देने के लिए रंग बदलने का सुझाव देते हैं। 

इंटीरियर एक्सपर्ट के मुताबिक हर हफ्ते पूरे इंटीरियर को बदलना आसान काम नहीं है। ऐसे में खर्च भी बहुत ज्यादा आ जाता है। इसके लिए अब नया कॉन्सेप्ट आ गया है, रंग बदलने का। रंगों के साथ प्रयोग करके उसी घर को बिलकुल अलग अंदाज में लुक दिया जा सकता है। रेड, वाइट और बेज रंगों को एक साथ लाकर डेकोरेशन किया जा सकता है। इसके अलावा अगली बार ग्रीन और सफेद रंग किए जा सकते हैं। इसी तरह से अन्य रंगों के ब्राइट व आकर्षक कॉम्बिनेशन दिए जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से रंगों का चयन करना ज्यादा अच्छा होगा।

इंटीरियर एक्सपर्ट के मुताबिक मौसम के बदलाव को देखते हुए धीरे धीरे रंग बदले जाते हैं। फर्नीचर और फैब्रिक के रंगों में बदलाव करके जल्द ही अलग लुक पाया जा सकता है। लोग ठंड के कुछ हफ्तों तक रेड व उससे मिलते रंगों के कॉम्बिनेशन से इंटीरियर पर जोर देते हैं। कुशन कवर, सोफा व पर्दों के साथ साथ एक्सेसरीज के रंगों में इस तरह का बदलाव किया जा सकता है। घर के कौन से हिस्से में कौन सा रंग करना है, उसके लिए लोग इंटीरियर एक्सपर्ट का सहारा लेते हैं। लोगों को यह सलाह दी जाती है कि मौसम में उतार चढ़ाव के साथ अलग अलग हफ्ते में रंगों के अलग अलग शेड के साथ सजावट करें। अब लोग पार्टी करने के लिए हर बार अलग लुक चाहते हैं। ऐसे में उनके लिए कलर थीम इंटीरियर सबसे उपयुक्त होता है।

Created On :   14 Feb 2019 10:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story