इसलिए गुड़ी पड़वा को कहा जाता है हिंदुओं का नव वर्ष  

This is the reason, gudi padwa known as hindus happy new year
इसलिए गुड़ी पड़वा को कहा जाता है हिंदुओं का नव वर्ष  
इसलिए गुड़ी पड़वा को कहा जाता है हिंदुओं का नव वर्ष  

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दुनिया में कई धर्मों को मानने वाले लोग हैं और सभी अपनी मान्यताओं के मुताबिक अपना नया साल मनाते हैं। वैसे तो ईसाइयों के ग्रेगोरियन कैंलेडर को अंतर्राष्ट्रीय कैंलेडर के तौर पर मान्यता मिली हुई है लेकिन विश्व के कई हिस्सों में अलग-अलग तिथियों पर नव वर्ष मनाया जाता है। हिंदू धर्म में नया साल चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन को महाराष्ट्र में "गुड़ी पड़वा", आंध्र प्रदेश और कर्नाटका में "उगादि" और सिंध में "चेती चांद" के नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। 

 

Image result for brahma

 

इसी दिन हुआ था सृष्टि का सृजन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया था। इस पर्व पर ब्रह्मा और उनके द्वारा निर्मित सृष्टि के मुख्य देवी-देवताओं, यक्ष-राक्षस, गंधर्व, ऋषि-मुनियों, नदियों, पर्वतों, पशु-पक्षियों और कीट-पतंगों का ही नहीं, बल्कि रोगों और उनके उपचारों तक का पूजन किया जाता है। 

Image result for aam ki toran

घरों को आम के पत्तों के तोरण से सजाया जाता है 

आंध्र प्रदेश, कर्नाटका और महाराष्ट्र के घरों में इस त्योहार पर घर के मुख्य द्वार को आम के तोरण से सजाया जाता है। ये आपके सुखी जीवन और अच्छी फसल का परिचय देता है। ‘उगादि‘ के दिन ही पंचांग तैयार होता है। महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने इसी दिन से सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन, महीना और वर्ष की गणना करते हुए ‘पंचांग‘ की रचना की थी। 

Related image

 
"गुड़ी" का अर्थ है "विजय पताका" 

कहा जाता है कि शालिवाहन नामक एक कुम्हार के लड़के ने मिट्टी के सैनिकों की सेना बनाई और उस पर पानी छिड़ककर उनमें प्राण फूँक दिए और इस सेना की मदद से उसने अपने शत्रुओं की शक्तिशाली सेना को पराजित कर दिया। इस विजय के प्रतीक के रूप में "शालिवाहन शक" का प्रारंभ हुआ।

Image result for menaing of gudi parva

इसलिए पड़ा "गुड़ी पड़वा" नाम   
 
कई लोगों की मान्यता है कि इस दिन भगवान राम ने वानर राज बाली के अत्याचारी शासन से दक्षिण की प्रजा को मुक्ति दिलाई थी। बाली के अत्याचारों से मुक्त हुई प्रजा ने उत्साह मनाया और घर-घर ध्वज फहराए। आज भी महाराष्ट्र में हर घर में गुड़िया खड़ी करने की प्रथा प्रचलित है। इसीलिए इस दिन को गुड़ी पर्व नाम दिया गया। इस वर्ष गुड़ी पड़वा 18 मार्च को रविवार के दिन आ रही है। 
  

Created On :   7 March 2018 7:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story