इस वजह से चिकन पॉक्स को बोला जाता है माता आ गई

this is the reason why chicken pox is known as MATA
इस वजह से चिकन पॉक्स को बोला जाता है माता आ गई
इस वजह से चिकन पॉक्स को बोला जाता है माता आ गई

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग अभी भी मानते हैं कि ईश्वर वह व्यक्ति है जो मानव के शरीर पर नियंत्रण रखते हैं। इसीलिए उन्हें जब भी क्रोध या दंड देना होता है तो वो मानव को दंड किसी बिमारी के रूप में दे देते हैं। हम सभी ने सिताला माता के बारे में सुना है। उनकी पूजा दुर्गा देवी के अवतार के रूप में की जाती है और वो चिकन पॉक्स, घावों के इलाज के लिए जानी जाती है।

 

Image result for sitala mata

 

ऐसी होती है सिताला माता

वह दाएं हाथ में एक चांदी का झाडू पकड़ती हैं जो फैलने वाली बीमारी का प्रतीक है, जबकि बाएं हाथ में पानी का एक बर्तन रखती है। ये पीड़ितों को ठंडे पानी से ठीक करने के लिए रखती हैं। उनके नाम से ही पता चलता है कि सिताला माता ठंड का प्रतीक हैं।

 

Image result for chicken pox

 

इस दौरान लोग नहीं बनाते ताजा भोजन

ऐसा माना जाता है कि सिताला सप्तमी के दिन लोग गर्म भोजन तैयार नहीं करते हैं। इसकी बजाए लोग बासी खाना ही खाया करते हैं। ये एक धारणा है कि इस दिन गर्म भोजन नहीं खाया जाता।

 

Image result for chicken pox

 

प्राचीन काल की ये है मान्यता

प्राचीन काल में ये कहा जाता था कि जब राक्षस जवरासुर ने बच्चों को जीवाणु बुखार दिया था, तो देवी कटयायनी थी जो सिताला माता के रूप में आई थी और उन्होनें बच्चों के खून को शुद्ध कर दिया था और बुखार के बैक्टीरिया को नष्ट कर दिया था।

 

Related image

कुछ ऐसा है पुरानी मान्यताएं

कुछ पुरानी मान्यताओं के अनुसार, सिताला माता के क्रोध के कारण चिकन पॉक्स होता है। इतना ही नहीं जब भी कोई इससे पीड़ित होता है, तो उसके शरीर के अंदर देवी प्रवेश करती हैं जो अंदर ही अंदर उसे जलाती हैं। ऐसी अवस्था में ये कहा जाता है कि किसी भी दवा द्वारा इलाज न किया जाए क्योंकि देवी खुद ही 6-10 दिनों में शरीर को छोड़ देती हैं।

 

Related image

 

सात बहनों में से एक है सिताला माता

ऐसा कहा जाता है कि सिताला माता सात बहनों में से एक हैं जो नीम के पेड़ में रहती हैं। वे महामारी रोगों को लाने के लिए भी जानी जाती हैं। यहीं कारण है कि हम अक्सर नीम के पेड़ के पास सिताला माता का मंदिर देखते हैं क्योंकि ये पेड़ चिकन पॉक्स को खत्म करने के लिए जाना जाता है।

Created On :   25 May 2018 10:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story