जापान का ये द्वीप दुनिया का सबसे फेमस ट्रैवलिंग स्पॉट है

जापान का ये द्वीप दुनिया का सबसे फेमस ट्रैवलिंग स्पॉट है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अगर गर्मी के सीजन में दोस्तों या फॅमिली के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन रहा है तो किसी खूबसूरत द्वीप पर जाकर दूर कीजिये अपना स्ट्रेस । जी हां, हम आपको एक ऐसे द्वीप के बारे में बता रहे हैं जिसने दुनिया में अपने बेस्ट एकोमडेशन, रेस्टोरेंट्स और आकर्षक जगहों के लिए दुनिया में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। इस द्वीप का नाम है इशिगाकी। आइये आपको ऐसी ही कुछ मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं। 

 

इशिगाकि, जापान 

इशिगाकि का मतलब है "स्टोन वाल" या पत्थर की दीवार। इशिगाकि, ओखिनावा में एक द्वीप का नाम है। जो चारो तरफ से खूबसूरत कोरल रीफ और सफेद रेत से घिरा हुआ है। अगर आप रोमांच और खाने के शौकीन हैं तो इशिगाकि में कई डाइविंग स्पॉट्स के साथ-साथ यहां की फेमस डिश सोबा नूडल्स का लुत्फ उठा सकते हैं। सोबा नूडल्स येयामा सोबा के नाम से भी जाना जाता है। 

 

ताकायामा, जापान

ताकायामा  अपने ऐतिहासिक जिले और सुन्दर जगहों के लिए फेमस है। यहां पर पतझड़ और बसंत ऋतू में ताकायामा फेस्टिवल मनाया जाता है।  जिस समय पुरे शहर को बाहर ही खूबसूरती से सजाया जाता है। शाम से वक्त यहां के नजारे देखें लायक होते है। 

 

बुसान, साउथ कोरिया

साउथ कोरिया का दूसरा बड़ा शहर है बुसान। अगर आप नेचर लवर हैं तो ये शहर आपके लिए बेस्ट है। यहां पर गर्म स्प्रिंग्स, समुद्र तट और लम्बी पैदल यात्रा के लिए ट्रेल्स बने हुए है। इतना ही नहीं संस्कृति और कला प्रेमियों के लिए संग्रालय, मंदिर और ऐतिहासिक इमारतें पूरे शहर भर में फैली हुई है। 

 

नॉम पेन, कंबोडिया

कंबोडिया की राजधानी नॉमपेन्ह के मंदिरो, महलों, संग्रहालयों को देखकर लगता है की फ्रेंच कॉलोनी के निशान अब भी कम्बोडिया की इमारतों पर बरकरार है। अगर आप भी पार्टीज के लिए क्रेजी हैं तो यहां की नाइटलाइफ़ आपको बेहद पसंद आएगी। 

 

नैंटू काउंटी, ताइवान

नैंटू काउंटी ताइवान का अकेला भूमिगत शहर है और ताइवान के पहाड़ो का सबसे ऊंचा शिखर युशान भी यहीं पर है। पर्यटक यहां पर पहाड़ों, वनों और मशहूर सन मून झील का भ्रमण कर सकते हैं। यहां की संस्कृति से रूबरू होना है तो यहां के मंदिरों, गावों और संग्रहालय में जरूर जाएं।  

Created On :   16 March 2018 9:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story