आपकी ''LOVE मैरिज होगी या अरेंज मैरिज '', बताती है ये रेखा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लव मैरिज होगी या फिर अरेंज मैरिज, युवाओं के मन में अक्सर ये उधेड़बुन चलती रहती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हाथ की लकीरें भविष्य बताती हैं। हस्तरेखा विज्ञान इंसान के स्वाभाव से लेकर उसकी खूबियां और कमियां भी बता देता है। ऐसे में आपकी मुश्किल दूर करते हुए आज हम यहां आपको लव मैरिज की उसी रेखा के बारे में बता रहे हैं...
- विवाह रेखा ह्रदय रेखा से बहुत नजदीक है तो आपकी 20 साल से पहले लव मैरिज होने की संभावना होती है।
- यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ह्रदय रेखा को काटते हुए नीचे की जाए तो इसको अच्छा नही माना जाता है इसमें व्यक्ति अपने लव मैरिज होने पर हमेशा परेशान रहता हैं।
- अगर किसी के हाथ में शादी की रेखा और ह्रदय रेखा की दूरी बहुत ही कम है ऐसे लोगों की विवाह कम उम्र मे होने की संभावना रहती हैं। वही अगर विवाह रेखा की शुरुआत में पर्वत का चिन्ह हो तो ऐसी स्त्री की शादी किसी धोखे से होने की संभावनाएं रहती हैं।
- यदि विवाह रेखा के पास त्रिशुल के समान कोई चिन्ह दिखाई दे तो व्यक्ति लव मैरिज करता है और अपने जीवन साथी से बहुत अधिक प्रेम करता हैं।
- विवाह रेखा पर किसी भी तरह का वर्ग के समान दिखाई दे रहा हो तो लव मैरिज की संभावना बढ़ जाती है लेकिन जीवन साथी के खराब स्वास्थ्य की और इशारा करती हैं।
Created On :   10 Aug 2017 6:21 AM GMT